“गढ़ उपरोढा में मूसलधार बारिश से बोगदा घाट बंद, 25 गांवों का संपर्क टूटा”

 

Loksadan।  कोरबा मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र गढ़ उपरोढा में 24 घंटे के बारिश ने मचाई तबाही जिससे बोगदा घाट कहे जाने वाले पहाड़ कल शाम 5:00 बजे भरा भरा कर पहाड़ सड़क में पूरा मलवा इकट्ठा हो गया जिसमे आवागमन पूर्ण रूप से अवरूद्ध हो गया लगभग 20 से 25 गांव का संपर्क टूट गया मालवा इस कदर इकट्ठा हो गया है कि दो पहिया और पैदल जाने वाले लोग भी पार नहीं हो पा रहे हैं वनांचल क्षेत्र के लोगों कि अगर तबीयत खराब होती है तो महतारी वंदन 108 और 112 गाड़ी आने-जाने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है लोगों की जान जा सकती है