
आरोपी चंदशेखर राठिया गिरफ्तार
कोरबा। जिला जेल से फरार चौथे आरोपी चंदशेखर राठिया को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाटी जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के निरीक्षक अभिवकांत, एएसआई अजय सिंह, आरक्षक सुजीत कुरी, अनिल साहु और हरीश मरावी की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई अहम रही।
जानकारी के अनुसार आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरारी के बाद वह जंगलों में छुपा हुआ था। लगातार निगरानी और पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे दबोचने में सफलता पाई।






