अलगीडांड में विधानसभा सेवा पखवाड़ा पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 

ज्ञान शंकर तिवारी

 

पाली। सेवा, समर्पण और स्वास्थ्य जागरूकता को साकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में 22 सितम्बर, सोमवार को मंडल चैतमा अंतर्गत ग्राम पंचायत अलगीडांड के पंचायत भवन में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा।

 

इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और आवश्यक परामर्श भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

 

शिविर का मुख्य उद्देश्य—

 

ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना

 

प्राथमिक जांच सुविधा उपलब्ध कराना

 

 

शिविर का समय: प्रातः 10 बजे से प्रारंभ

 

भारतीय जनता पार्टी पाली तानाखार विधानसभा की ओर से सभी क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामजनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में इस सेवा शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।