
✍️ भागीरथी यादव
सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। इसकी मुख्य वजह वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले महीने ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावना मानी जा रही है।
एमसीएक्स पर सुबह 10 बजे कीमतें:
सोना (05 दिसंबर 2025 कॉन्ट्रैक्ट): 1.16% की बढ़त के साथ 1,22,468 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी (05 दिसंबर 2025 कॉन्ट्रैक्ट): 1.99% की तेजी के साथ 1,50,666 रुपये प्रति किलो
अक्टूबर में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोने के दामों में कुछ गिरावट आई थी, लेकिन अब ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताओं ने इसमें फिर से तेजी ला दी है।
कमोडिटी विशेषज्ञों की राय
मेहता इक्विटीज के कमोडिटीज वाइस प्रेसिडेंट राहुल कलंत्री ने बताया कि अमेरिका में जारी कंज्यूमर सेंटिमेंट के कमजोर आंकड़ों के कारण सोने के दामों में निचले स्तर से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसके अलावा, वहां के लंबे चले शटडाउन ने भी बाजार में अनिश्चितता बढ़ाई है।
उन्होंने कहा कि डॉलर इंडेक्स की कमजोरी और बढ़ती मांग ने सोने को और मजबूती दी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी
कॉमेक्स पर सोना: 1.32% बढ़कर 4,062 डॉलर प्रति औंस
चांदी: 2.32% चढ़कर 49.26 डॉलर प्रति औंस
सोने-चांदी के तकनीकी स्तर (कलंत्री के अनुसार):
सोना सपोर्ट: 3,955 – 3,920 डॉलर प्रति औंस
सोना रेजिस्टेंस: 4,046 – 4,065 डॉलर प्रति औंस
चांदी सपोर्ट: 47.80 – 47.45 डॉलर प्रति औंस
चांदी रेजिस्टेंस: 48.55 – 48.85 डॉलर प्रति औंस
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि फेड वास्तव में ब्याज दरें कम करता है, तो सोना-चांदी की कीमतों में आगे और तेजी देखने को मिल सकती है।








