
डिंडोरी मंडल के युवा कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह
मुंगेली :- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के प्रथम मुंगेली आगमन पर डिंडोरी मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया। जिले की सीमा में काफिले के प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने गज-मालाओं और पारंपरिक ढंग से उनका अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में रघुवीर साहू, उत्तम लोनिया, राजाराम साहू, देव राज यादव सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
युवाओं ने जिले की समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। टिकरिहा ने सभी को संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति से पूरे मंडल में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।






