सभापति की नाराज़गी के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जिला चिकित्सा अधिकारी ने पाली स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

लोक सदन

 

पाली (कोरबा) । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में लगातार अव्यवस्थाओं और मरीजों से पैसों की वसूली जैसे मामलों के सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। हाल ही में जिला पंचायत कोरबा की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति माया रूपेश कंवर ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल की खामियों पर कड़ी नाराज़गी जताई थी। इसके बाद अब जिला चिकित्सा अधिकारी एस.एन. केसरी ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए हैं।

 

निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी तुरंत दूर की जाए। इसके तहत बिजली, पानी, शौचालय और पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए थाना स्तर पर सूचना देकर आवश्यक सूची तैयार करने और कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

उन्होंने डीएमएफ मद से स्त्री रोग विशेषज्ञ (महिला डॉक्टर) की नियुक्ति की व्यवस्था करने को कहा, साथ ही जीवनदीप समिति की बैठक हर छह माह में अनिवार्य रूप से आयोजित करने पर बल दिया। निरीक्षण में नए पोस्टमार्टम कक्ष (पीएम रूम) को सुचारू रूप से संचालित करने और ब्लड स्टोरेज रूम के संचालन हेतु रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त आई स्पेशलिस्ट (नेत्र चिकित्सक) की नियुक्ति और रात्रिकालीन सुरक्षा हेतु अस्पताल परिसर में नगर सैनिक की तैनाती की बात भी कही गई।

 

गौरतलब है कि सभापति माया रूपेश कंवर ने पूर्व निरीक्षण में सिजेरियन डिलीवरी न होने, आपातकालीन विद्युत व्यवस्था की कमी, प्रसव कार्य में मरीजों से वसूली और अस्पताल की लचर व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई थी। उन्होंने साफ कहा था कि यह अस्पताल गरीब और ग्रामीण जनता के लिए है, यहाँ किसी भी प्रकार की लापरवाही या वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

सभापति की चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला चिकित्सा अधिकारी का सक्रिय होना यह दर्शाता है कि अब अस्पताल की सुविधाओं में सुधार की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल निर्देश नहीं, बल्कि ठोस कार्यवाही और समयबद्ध सुधार ज़रूरी है, तभी हालात में बदलाव देखने को मिलेगा।

 

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल उपाध्यक्ष प्रजापति, पार्षद सोना ताम्रकार , भूपेंद्र कुर्रे, ज्ञान सिंह राजपाल, हरीश चावड़ा दीपक शर्मा उपस्थित रहे

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त