
एमसीबी/ मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल ₹19 करोड़ से अधिक की प्राविधिक स्वीकृति जारी की गई है।
स्वीकृत राशि में
नगर निगम चिरमिरी – ₹9.72 करोड़
नगर पालिका मनेंद्रगढ़ – ₹6.48 करोड़
नगर पंचायत झगराखंड – ₹3 करोड़ शामिल हैं।
यह धनराशि सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य बुनियादी संरचनाओं के विकास में खर्च की जाएगी। मंत्री जायसवाल ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया तथा कहा कि यह बजट स्थानीय जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा।






