
✍️ भागीरथी यादव
बालोद जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिका कार चालक ने नियंत्रण खोते हुए पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में कार सवार दो युवकों—यस करण और आकाश बोरकर—की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
