कोरबा: पोल्ट्री फार्म में घुसा विशाल अजगर, दो मुर्गियां खाकर बैठा मिला – रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

कोरबा : कोरबा जिले में लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सांप निकलने की घटना सामने आ रही हैं, वहीं दो दिनों से लगातार बारिश होने के साथ साथ सांप निकलने की घटना भी लगातार जानकारी मिल रही हैं। वहीं आज प्रातः सुबह 9 बजे के आस पास जगरहा बस्ती के एक पोल्ट्री फार्म में दो मुर्गी खाकर बैठे अजगर की जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को मिली गया जिसके बाद इसकी जानकारी डीएफओ कुमार निशांत को दिया गया फिर उनके निर्देशानुसार एसडीओ सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए फिर वहां पहुंच कर दीवाल में कुंडली मार कर बैठे अजगर को नीचे लाया गया फिर सारथी ने प्रोटोकॉल और सुरक्षा का विशेष ध्यान में रखते हुए, पर्याप्त दूरी बना कर बड़ी सावधानी से 8 फीट के अगजर को थैले में रेस्क्यु कर के रखा और लोगों को बताया गया कि यह Indian Rock Python (अजगर) हैं जो की जहरीला नहीं होता पर अपने शिकार को कुंडली मार कर दम घोट कर मार सकता हैं इसलिए इनको पकड़ने या छेड़खानी करने की कोशिश न करें तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया साथ ही लोगों ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया फिर अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

कोरबा में मूसलधार बारिश का कहर: दिपका-कुचेना-ईमलीछापर मार्ग बहा, आवागमन ठप

जितेंद्र सारथी ने आम जनता से अपील किया हैं कि ऐसे परस्थिति होने पर ही रेस्क्यु टीम को सूचना दे जिसमें सर्प दंश होने का खतरा ज्यादा हो या फिर किसी व्यक्ति के द्वारा सांप को नुकसान पहुंचाने की संभावना हो साथ ही अगर कोई सांप को मारता हु दिखे तो हमें सूचना दे और बाड़ी, खेत, झाड़ी और नाली में हो तो बिल्कुल भी न डरे वो स्वयं ही अपने रास्ते चले जाएंगे।

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह