तीजव्रति पत्नी से पति ने की डिमांड, किया इंकार तो कर लिया खुदखुशी

breaking

धमतरी\\

देश भर में तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पत्नियां इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक पति ने ऐसी हरकत की है कि इलाके में हड़कंप मच गया। तीज के दिन पति ने अपनी पत्नी से अंडे की सब्जी बनाने की मांग की लेकिन पत्नी ने इंकार कर दिया। जिसके बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का अब रो-रोकर बुरा हाल है।
दरअसल, मामला जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव का है। यहां रहने वाले टीकेश्वर सेन की पत्नी ने तीज का व्रत किया था। उसने पति के लिए खाना बना दिया था। तभी शराब के नशे में उसका पति घर आया। वह अपने साथ अंडे लेकर आया और कहा कि उसके लिए अंडे की सब्जी बनाओ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वह शराब का आदी था। दिन में भी शराब पीता था। शराब के नशे में होने के कारण वह आए दिन हंगामा करता था। तीजा के दिन भी पत्नी के मना करने के बाद वह शराब पीकर आया था।
तीज के दिन पति शराब पीकर आया था। वह पत्नी से अंडे की सब्जी बनाने की जिद करने लगा। पत्नी ने कहा कि आज उसका व्रत है जिस कारण से वह अंडे की सब्जी नहीं बनाएगी। जिसके बाद वह नाराज हो गया और घर से चला गया। पत्नी की हमेशा की तरह फिर से शराब पीने गया होगा।
पत्नी से विवाद करने के बाद वह घर से चला गया। घर से कुछ ही दूरी में एक पेड़ था वहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी दर बाद परिजनों को जानकारी हुई की उसने फांसी लगा ली तो चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे पर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Manoj Thakur

    Related Posts

    छिन्दपुर स्कूल में लापरवाही : प्रभारी प्रधानपाठक व भृत्य पर गंभीर आरोप

      ✍🏼 लोकसदन प्रतिनिधि, कोरबा   कोरबा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय छिन्दपुर में शैक्षणिक व्यवस्था चरमराई हुई है। विद्यालय में कार्यरत प्रभारी प्रधानपाठक सागर टंडन और भृत्य उमाशंकर पाटले पर मनमाने…

    🌞 आज का राशिफल – 28 अगस्त (गुरुवार)

    Loksadan:-   🐏 मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू सकते हैं। जिन कामों को लंबे समय…

    अन्य खबरे

    छिन्दपुर स्कूल में लापरवाही : प्रभारी प्रधानपाठक व भृत्य पर गंभीर आरोप

    छिन्दपुर स्कूल में लापरवाही : प्रभारी प्रधानपाठक व भृत्य पर गंभीर आरोप

    🌞 आज का राशिफल – 28 अगस्त (गुरुवार)

    🌞 आज का राशिफल – 28 अगस्त (गुरुवार)

    दर्री क्षेत्र अंधकार में डूबा — बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से जनता बेहाल

    दर्री क्षेत्र अंधकार में डूबा — बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से जनता बेहाल

    छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने आईपीएस, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, देखें लिस्ट….

    छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने आईपीएस, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, देखें लिस्ट….

    सक्रिय पत्रकार हजरत खान को जान से मारने का कोशिश,सिर पर रॉड से किया प्राण घातक हमला,आई गंभीर चोंट,वारकर भागे आरोपी।

    सक्रिय पत्रकार हजरत खान को जान से मारने का कोशिश,सिर पर रॉड से किया प्राण घातक हमला,आई गंभीर चोंट,वारकर भागे आरोपी।

    हाथियों की चिंघाड़ से थर्राया कोरबी अंचल क्षेत्र!  खदेड़ते समय हुआ युवक चोटील का शिकार!

    हाथियों की चिंघाड़ से थर्राया कोरबी अंचल क्षेत्र!   खदेड़ते समय हुआ युवक चोटील का शिकार!