
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा – दर्री क्षेत्र के जैल गांव चौक में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाटा अगरखर निवासी प्रदीप कुमार (पिता शाहपुरा लाल संडे), उम्र 35 वर्ष अचानक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। हादसे में उसका पैर और हाथ गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मानवीय संवेदनाओं के साथ तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए घायल युवक को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए एनटीपीसी अस्पताल पहुँचाया। त्वरित कार्यवाही के कारण स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सका।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुँचती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। डायल 112 की तत्परता और मानवीय सेवा भाव की सराहना पूरे क्षेत्र में की जा रही है।






