कोरबा पुलिस बल को गहरा दुख – आरक्षक प्रहलाद खरिया का निधन

 

✍️ भागीरथी यादव

कोरबा। कोरबा पुलिस विभाग को शनिवार को गहरा आघात लगा है। रीडर-1 शाखा में पदस्थ आरक्षक प्रहलाद खरिया का असामयिक निधन हो गया। उनकी मृत्यु से पुलिस विभाग सहित सहकर्मियों और परिचितों में शोक की लहर है।

 

आरक्षक खरिया अपनी कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर कोरबा पुलिस परिवार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

 

👉 अंतिम संस्कार की तैयारी और शोकसभा की जानकारी पुलिस विभाग द्वारा बाद में दी जाएगी।