रानी अटारी माइंस में SECL स्टाफ बस अनियंत्रित, बड़ा हादसा टला

सुशील जायसवाल

 

 

कोरबा, रानी अटारी। जिले के रानी अटारी विजय वेस्ट कोल माइंस में कर्मचारियों को लाने-ले जाने वाली SECL की स्टाफ बस बुधवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। बस झाड़ियों में फंस गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी कर्मचारी को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार चिरमिरी से प्रतिदिन कर्मचारियों को खदान तक लाने-ले जाने के लिए स्टाफ बस चलती है। बताया जा रहा है कि बस पिछले कुछ दिनों से निर्धारित मार्ग कोरबी और सरमा से जाने के बजाय जंगल क्षेत्र तुमा बहरा से शॉर्टकट रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण अचानक वाहन से बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे उतरकर किनारे झाड़ियों में जा फंसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, जिसके कारण किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा बस में सवार सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रारंभिक तौर पर घटना का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने परिवहन व्यवस्था की नियमित जांच तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • Related Posts

    CSPDCL के प्रबंध निदेशक एवं क्रेडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया जिले का दौरा

    खैरागढ़–छुईखदान–गंडई// छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं छत्तीसगढ़ क्रेडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले का दौरा ग्रामीण विद्युतीकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जन-केंद्रित पहल सिद्ध हुआ। प्रदेश के सभी जिलों में पहुँचकर प्रबंध निदेशक स्वयं प्रत्येक गाँव एवं अंतिम छोर के उन क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, जहाँ विद्युत लाइन विस्तार एवं विद्युतीकरण में समस्याएँ रही हैं। वे स्थल पर पहुँचकर वास्तविक स्थिति का जायज़ा लेते हुए प्रत्येक गाँव तक बिजली कनेक्शन एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक निर्देश प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में खैरागढ़ जिले के ग्राम ग्वालाघुंडी जो पूर्व में सौर ऊर्जा से विद्युतीकृत था, को दिनांक 22 फ़रवरी को परंपरागत स्त्रोत से विद्युतीकृत किया गया। 3 मार्च को विभागीय अमला ग्राम ग्वालाघुंडी पहुँचा तथा विद्युत व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। तत्पश्चात ग्राम में विद्युत आपूर्ति प्रारंभ की गई, जिससे ग्रामवासियों में हर्ष एवं संतोष का वातावरण निर्मित हुआ। इसके पश्चात ग्राम पंचायत कल्लेपानी का निरीक्षण किया गया, जहाँ ग्रामीण लंबे समय से विद्युत समस्याओं का सामना कर रहे हैं। श्री कंवर ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा की तथा नई विद्युत लाइन के सर्वेक्षण एवं शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सर्वे कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ की जाए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं से सीधे अवगत हुए। दौरे के दौरान कंपनी की योजनाओं के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के पात्र हितग्राहियों को प्रबंध निदेशक व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजुला सिंह कंवर जो कि पावर कंपनी के आदर्शिनी महिला मंडल के अध्यक्षों में से एक है के द्वारा प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ संवाद में ग्रामीण विद्युतीकरण को और अधिक सशक्त एवं स्थायी बनाने हेतु सहयोगात्मक प्रयासों पर सकारात्मक चर्चा हुई। दौरे की विशेषता इसका खुला एवं संवादात्मक वातावरण रहा, जहाँ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जिले के हितधारक एक मंच पर एकत्र होकर सामूहिक समाधान की दिशा में सक्रिय दिखाई दिए। यह सहभागिता उस विकास मॉडल को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें शासन एवं जनता मिलकर क्षेत्र की सतत प्रगति एवं सशक्त विद्युतीकरण सुनिश्चित करते हैं।

    गजराजों से त्रस्त किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट, मुआवजा न मिलने पर वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

    सुशील जायसवाल      कोरबा, पोड़ी उपरोड़ा। कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में जंगली हाथियों के लगातार उत्पात से परेशान दर्जनों किसान सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। किसानों ने आरोप लगाया कि फसल नुकसान और जनहानि के मामलों में वन विभाग द्वारा न तो समय पर सर्वे किया जा रहा है और न ही क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जा रही है। किसानों के अनुसार, पसान क्षेत्र के बर्रा हरदेव गांव सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। इससे खेतों में लगी धान एवं अन्य फसलें बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित किसानों ने बताया कि फसलों को भारी नुकसान पहुंचने के बाद भी अब तक मुआवजा राशि स्वीकृत नहीं की गई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है। किसानों ने कहा कि “चाहे सरकारी कर्मचारी हो या आम नागरिक, सभी का पेट किसान ही भरता है। ऐसे में किसानों की समस्याओं की अनदेखी करना उचित नहीं है।” कलेक्टर ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही आश्वासन दिया कि पात्र किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि दिलाई जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इलाके में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    अन्य खबरे

    CSPDCL के प्रबंध निदेशक एवं क्रेडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया जिले का दौरा

    CSPDCL  के प्रबंध निदेशक एवं क्रेडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया जिले का दौरा

    रानी अटारी माइंस में SECL स्टाफ बस अनियंत्रित, बड़ा हादसा टला

    रानी अटारी माइंस में SECL स्टाफ बस अनियंत्रित, बड़ा हादसा टला

    रेत बनी जिंदगी की आफत: अवैध उत्खनन विवाद में युवक की मौत, दो पुलिस जवान समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

    रेत बनी जिंदगी की आफत: अवैध उत्खनन विवाद में युवक की मौत, दो पुलिस जवान समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

    होली पर्व पर बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड में, शहरभर में सघन सुरक्षा व्यवस्था

    होली पर्व पर बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड में, शहरभर में सघन सुरक्षा व्यवस्था

    छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार देखें लिस्ट

    छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार देखें लिस्ट

    गजराजों से त्रस्त किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट, मुआवजा न मिलने पर वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

    गजराजों से त्रस्त किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट, मुआवजा न मिलने पर वन विभाग पर लापरवाही का आरोप