मलेरिया मुक्त बीजापुर अभियान को मिलेगी रफ्तार, मंत्री जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश।

बीजापुर – छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने बीजापुर प्रवास के दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से कई स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले भैरमगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जांगला का आयुष्मान आरोग्य मंदिर, और नैमेड़ स्थित बालिका पोटाकेबिन का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचकर वहां संचालित उमंग मातृ- शिशु संस्थान सहित विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन, दवाई की उपलब्धता और अस्पताल स्टाफ के व्यवहार के संबंध में सीधा संवाद किया।

निरीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में श्री जायसवाल ने जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल, सघन वन क्षेत्र वाले जिले में यदि मलेरिया को नियंत्रित नहीं किया गया तो यह जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर संकट बन सकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि मलेरिया उन्मूलन के लिए केवल प्रचार-प्रसार से काम नहीं चलेगा, बल्कि घर-घर जाकर मलेरिया की स्क्रीनिंग, रक्त जांच, तथा धनात्मक (पॉजिटिव) पाए जाने वाले मरीजों को तत्काल पूर्ण उपचार मुहैया कराया जाना अनिवार्य है। मंत्री ने यह भी कहा कि इलाज अधूरा न रहे, यह सुनिश्चत करने के लिए स्वास्थ्य कर्मी मरीजों को दवा की पूरी खुराक दिलवाएं और उसका सेवन कराएं, ताकि बीमारी की पुनरावृत्ति की संभावना समाप्त हो।

केवल मलेरिया ही नहीं, मंत्री ने जिले में गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों में बढ़ते कुपोषण और एनीमिया पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवासीय विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से अंडा और पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए, तथा गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन युक्त आहार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से दी जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पोषण और स्वच्छता के क्षेत्र में जनजागरूकता बढ़ाने की जरूरत है, ताकि समुदाय स्वयं अपनी सेहत के प्रति सजग बन सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने बीजापुर जैसे दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बताया और कहा कि एम्बुलेंस सेवाओं को इस उद्देश्य से और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कई गांव और आदिवासी बस्तियां ऐसी हैं जहां चारपहिया एम्बुलेंस पहुंचना मुश्किल होता है, वहां के लिए बाइक एम्बुलेंस सेवा को दोबारा शुरू किया जाएगा, जिससे इमरजेंसी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने सभी एम्बुलेंस वाहनों की मरम्मत, ईंधन आपूर्ति और ड्राइवरों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी घोषणा की कि बीजापुर में स्वास्थ्य अवसंरचना को और मजबूत करने के उद्देश्य से बजट में स्वीकृत नवीन 220 सीटर जिला अस्पताल तथा नर्सिंग कॉलेज का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए जमीन चयन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी को दूर करने के लिए स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी, ताकि सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों, पीएचसी व सीएचसी में सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रह सकें।

इस व्यापक निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री के साथ स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, सीजीएमएससी के चेयरमैन श्री दीपक महस्के, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे सहित जिले के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी और विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। मंत्री ने अधिकारियों को चेताया कि स्वास्थ्य जैसे विषय में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ✍️ भागीरथी यादव   तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने में लाएं तेजी, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश   बीजापुर। जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्रों सहित आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते शीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित होती है, इसलिए सभी हितग्राहियों का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ रमेश जांगड़े और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान शाखकर्तन कार्यों का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे महुआ संग्रहण कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को महुआ और इमली के समर्थन मूल्य की जानकारी देने तथा वनोपज को समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा