बीजापुर – जिले में सर्पदंश की दो दर्दनाक घटनाओं में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को शासन द्वारा आर्थिक संबल प्रदान किया गया है। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम गौराबेड़ा (थाना भैरमगढ़) की निवासी दिवंगत शिवबती यादव के पिता श्री जगनाथ यादव और ग्राम पेदापाल (थाना मिरतुर) के दिवंगत मोटूराम पोड़ियामी की पत्नी श्रीमती सरिता पोड़ियामी को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मद से स्वीकृत यह राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डाइरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजे जाने के निर्देश संबंधित राजस्व अधिकारियों को दिए गए हैं।
