एनटीपीसी कॉलोनी के अंदर मुख्य द्वार के पास दो बाइक की हल्की भिड़ंत, एक व्यक्ति बेहोश, मौके पर जुटी भीड़

✍️ भागीरथी यादव 

 

कोरबा। दर्री एनटीपीसी कॉलोनी के अंदर मुख्य द्वार के पास आज दोपहर दो दोपहिया वाहनों की हल्की टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान एक व्यक्ति बेहोश होकर कॉलोनी के अंदर ही सड़क पर गिर पड़ा। हादसा देखते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और लोगों ने मिलकर घायल को तुरंत एनटीपीसी हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक दोनों वाहन तेज रफ़्तार में नहीं थे। कॉलोनी के अंदर मोड़ पर अचानक सामने आने से यह हल्की टक्कर हुई। घटना में किसी भी वाहन को नुकसान नहीं हुआ है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।