पाली-तानाखार में विकास की नई शुरुआत : विधायक तुलेश्वर मरकाम ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

 

Loksadan।   पाली-तानाखार क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने हेतु राज्य सरकार के कई योजनाओं से पास हुए निर्माण कार्य जिनमें विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मांगामार, मानिकपुर और केराकछार में स्वीकृत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास विधायक श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम द्वारा किया गया ।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक मंच, पीडीएस भवन, आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड सहित कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की नींव रखी गई। ये सभी परियोजनाएँ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं – मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, और ग्रामीण अवसंरचना विकास कार्यक्रम आदि विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत राशि से क्रियान्वित की जा रही हैं।

 

विधायक का संबोधन

मुख्य अतिथि विधायक श्री तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि –

“बिजली, पानी, आंगनबाड़ी भवन और सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता की मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और रहेंगे। हमारा लक्ष्य है कि हर ग्रामीण को अच्छी और सुगम सुविधाएं उपलब्ध हों।”

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता व विशेष अतिथि

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मांगामार के सरपंच छत्रपाल सिंह राज ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे –

कुलदीप सिंह मरकाम (प्रदेश संगठन मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि)

माया रूपेश कंवर (जिला पंचायत सदस्य)

 

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे –

चंद्रभवन टेकाम (ब्लॉक अध्यक्ष गोंगपा)

रूपेश कंवर (जिला पंचायत प्रतिनिधि)

जय सिंह आयम (सरपंच मानिकपुर)

उमाशंकर कश्यप (उपसरपंच मांगामार)

जीवन बाई (सरपंच केराकछार)

 देवशरण (उपसरपंच केराकछार)

 मानसिंह मरकाम (सरपंच बनिया)

शत्रुहन सिंह पठारी (सरपंच हरदेवा)

 चंद्रकला पोर्ते (सरपंच लेपरा)

 

इसके अलावा लक्ष्मण मरकाम, रामफल क्षत्रिय, चंद्रपाल मरकाम, पंचराम, बंशीलाल कश्यप, रायसिंह यादव, चमार दास, संतोष मरकाम, राजदुलारी, इतवार सिंह, विमलदेवी राज, सुख सागर, बसंत महिलांगे सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

ग्रामीणों की प्रसन्नता

ग्रामीणों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इनसे गाँव की तस्वीर बदलेगी और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त