कोरबा ब्रेकिंग: दीवार गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

कोरबा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण बन तालाब के समीप एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की जान चली गई। निर्माणाधीन आवासीय फ्लैट के पीछे खाली जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिसकी चपेट में आकर तीन लोग मलबे में दब गए।

हादसे में घायल डेढ़ वर्षीय गणेश कर्ष को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और उनका इलाज जारी है।

लापरवाही का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेसीबी ऑपरेटर द्वारा असावधानीपूर्वक कार्य किया जा रहा था। मौके पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

आक्रोश में फूटा गुस्सा

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और बस्तीवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। पहले से ही लापरवाही को लेकर नाराज लोग बड़ी संख्या में थाना कोतवाली पहुंचे और जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने ओवरब्रिज और मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। समाचार लिखे जाने तक मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और आवागमन प्रभावित है।

पुलिस कर रही समझाइश

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। परिजन और स्थानीय लोग दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी है।

  • Related Posts

    कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग पर स्पीड मॉनिटरिंग, ओवरस्पीड वाहनों पर ई-चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा/बागों। जिले में बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनज़र नेशनल हाईवे-130 पर ट्रैफिक पुलिस ने निगरानी और प्रवर्तन को तेज कर दिया है। कटघोरा से अंबिकापुर तक के मार्ग पर अलग-अलग चिन्हित बिंदुओं पर स्पीड मॉनिटरिंग उपकरण (स्पीडोमीटर/स्पीड गन) तैनात कर वाहनों की रफ्तार पर पैनी नजर रखी जा रही है। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को पाली-बांगो रोड पर विशेष अभियान के तहत ट्रैफिक टीम मुस्तैद रही। इस मार्ग पर चौबीसों घंटे हल्के और भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। खासकर सुबह के समय तेज रफ्तार में वाहन चलाने की प्रवृत्ति के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। हालिया सड़क घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रैफिक जवान आधुनिक स्पीड मॉनिटरिंग उपकरणों के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वाहन तय गति सीमा के भीतर चलें। नियम उल्लंघन की स्थिति में मशीन स्वतः वाहन की गति रिकॉर्ड करती है, जिसके आधार पर संबंधित वाहन स्वामी के पते पर ई-चालान भेजा जाता है। इस प्रक्रिया से पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतीश ठाकुर के निर्देश पर ट्रैफिक विभाग का फील्ड स्टाफ लगातार हाईवे पर निगरानी और प्रवर्तन में जुटा हुआ है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट और हेलमेट जैसे सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। पुलिस का कहना है कि यह अभियान दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भी चलाया जा रहा है, जिससे हाईवे पर सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

    जटगा पुलिस ने चलाया ‘सतर्क कोरबा’ जागरूकता अभियान

    कोरबा/जटगा: वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल अपराधों और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस अब ‘एक्शन मोड’ में है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के कुशल निर्देशन में पूरे जिले में ‘सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जटगा पुलिस ने स्थानीय स्तर पर सघन अभियान चलाकर ग्रामीणों और नागरिकों को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए। सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव जटगा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी निजी वित्तीय जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखें। पुलिस ने सख्त लहजे में कहा है कि: अपना ओटीपी (OTP), एटीएम पिन, या बैंक विवरण किसी को न बताएं। अपरिचितों द्वारा भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक खाते या चेकबुक की जानकारी साझा करना न केवल जोखिम भरा है, बल्कि जांच के दायरे में आने पर यह मुसीबत का सबब भी बन सकता है। ठगों के नए पैंतरे: लालच और डर का खेल जटगा चौकी प्रभारी कुवर साय पैकरा ने ठगी के तरीकों का खुलासा करते हुए बताया कि अपराधी अब मनोवैज्ञानिक तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने कहा: “ठग गिरोह कभी रकम दोगुनी करने का लालच देते हैं, तो कभी खुद को बैंक अधिकारी या पुलिस ऑफिसर बताकर लोगों को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते हैं। जनता को यह समझने की जरूरत है कि कोई भी बैंक या सरकारी संस्थान फोन पर आपकी निजी जानकारी या पैसे की मांग नहीं करता।” त्वरित सहायता के लिए डायल करें 1930 पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी है कि यदि वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। समय पर दी गई सूचना से ठगी गई राशि को फ्रीज (रोकने) कराने में मदद मिलती है। कोरबा पुलिस का स्पष्ट संदेश: “आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है। जागरूक रहें और ठगों के झांसे में न आएं।”

    अन्य खबरे

    चाकू लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    चाकू लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग पर स्पीड मॉनिटरिंग, ओवरस्पीड वाहनों पर ई-चालान

    कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग पर स्पीड मॉनिटरिंग, ओवरस्पीड वाहनों पर ई-चालान

    कोरबा ब्रेकिंग: दीवार गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    कोरबा ब्रेकिंग: दीवार गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    बिलासपुर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर व गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर व गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

    जटगा पुलिस ने चलाया ‘सतर्क कोरबा’ जागरूकता अभियान

    जटगा पुलिस ने चलाया ‘सतर्क कोरबा’ जागरूकता अभियान

    योनेक्स–सनराइज 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    योनेक्स–सनराइज 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह