दिवाली पर BSNL का बड़ा तोहफा: सिर्फ ₹1 में 4G मोबाइल सेवा, एक महीने तक असीमित कॉल और डेटा
✍️ भागीरथी यादव नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दिवाली के अवसर पर अपने नए ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर की घोषणा की है। इस “दिवाली बोनान्ज़ा योजना” के तहत नए ग्राहकों को सिर्फ ₹1 के टोकन शुल्क पर एक महीने के लिए 4G मोबाइल सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह योजना 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक लागू रहेगी। योजना के प्रमुख लाभ: असीमित वॉयस कॉल (नियम व शर्तों के अनुसार) प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा प्रतिदिन 100 एसएमएस निःशुल्क सिम कार्ड (वैध केवाईसी के साथ) दिवाली बोनान्ज़ा योजना प्राप्त करने की प्रक्रिया: 1. निकटतम बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) पर जाएं और वैध केवाईसी दस्तावेज साथ रखें। 2. “दिवाली बोनान्ज़ा प्लान (₹1 एक्टिवेशन)” का अनुरोध करें, केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें और अपना निःशुल्क सिम प्राप्त करें। 3. सिम सक्रिय करने के निर्देशों का पालन करें। सक्रियण की तारीख से 30 दिनों तक सभी ऑफर लाभ स्वतः प्रारंभ हो जाएंगे। 4. अधिक जानकारी या सहायता के लिए 1800-180-1503 पर कॉल करें या bsnl.co.in वेबसाइट पर जाएं। इस योजना की घोषणा करते हुए बीएसएनएल के सीएमडी ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा कि, “बीएसएनएल ने हाल ही में देशभर में मेक-इन-इंडिया आधारित अत्याधुनिक 4जी मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है, जो आत्मनिर्भर भारत के विज़न को सशक्त बना रहा है। यह दिवाली बोनान्ज़ा प्लान ग्राहकों को हमारे स्वदेशी रूप से विकसित 4जी नेटवर्क का अनुभव करने का गौरवपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। हमें विश्वास है कि सेवा की गुणवत्ता और बीएसएनएल ब्रांड पर भरोसा ग्राहकों को इस मुफ़्त 30-दिन की अवधि से भी आगे तक हमारे साथ जोड़े रखेगा।”
तेज रफ्तार बलेनो ने डिवाइडर से टकराने के बाद मारी पुलिसकर्मी को टक्कर, हालत गंभीर
✍️ भागीरथी यादव SSP लाल उमेद सिंह ने खुद मौके पर पहुँचकर घायल को अस्पताल पहुँचाया रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार मारुति बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। हादसा रात करीब 1:12 बजे हुआ। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात टेलीबांधा थाना के यातायात पुलिसकर्मी को कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक शराब के नशे में था और तेज गति से वाहन चला रहा था। नियंत्रण खोने के बाद कार पहले पुलिसकर्मी से टकराई और फिर डिवाइडर पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह स्वयं मौके पर पहुँचे। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल पुलिसकर्मी को अपने हाथों से उठाकर एम्बुलेंस से अस्पताल रवाना कराया। SSP ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और यातायात व्यवस्था को तुरंत बहाल करने के निर्देश भी दिए। घायल पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई है, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाना पाया गया है। टेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पोड़ी उपरोड़ा – भौतिक विज्ञान की अधूरी पढ़ाई व शिक्षकों की लापरवाही पर जताई नाराजगी, कार्यवाही की मांग!
रिपोर्ट: सुशील जायसवाल पोड़ी उपरोड़ा। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय पोड़ी उपरोड़ा में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की भौतिक विज्ञान विषय की अधूरी पढ़ाई को लेकर उठे विवाद के बीच अब मामला राजनीतिक रूप भी ले चुका है। इसी संबंध में विधानसभा पाली-ताना खार कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा तूला राम भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों का भविष्य खतरे में है और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त होती जा रही है। अंकित सिंह ने बताया कि विद्यालय में अब तक भौतिक विज्ञान का केवल एक ही अध्याय पढ़ाया गया है, जबकि अर्धवार्षिक परीक्षा निकट है। यह स्थिति विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षकों का विद्यालय में देर से आना, कक्षाओं का नियमित संचालन न होना, तथा छात्रों के प्रति कठोर अनुशासन नीति अपनाना—शिक्षा प्रणाली की गंभीर खामियों को दर्शाता है। ज्ञापन में युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगें: कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की भौतिक विज्ञान विषय की पढ़ाई तत्काल पूर्ण कराई जाए। देर से आने वाले शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता की विभागीय जांच कराई जाए। विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अंकित सिंह ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा के लिए जन आंदोलन करने को बाध्य होगी। —
शराब घोटाला मामला: चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए, दिवाली वहीं मनाएंगे
✍️ भागीरथी यादव रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। इस आदेश के अनुसार चैतन्य बघेल अब 29 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे और इस बार दिवाली जेल में ही मनाएंगे। चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके जन्मदिन 18 जुलाई को भिलाई स्थित निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया था। ईडी की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि इस घोटाले से राज्य को भारी वित्तीय नुकसान हुआ और लगभग 2,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई विभिन्न लाभार्थियों तक पहुंचाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि चैतन्य बघेल को 16.70 करोड़ रुपये की राशि शराब घोटाले से प्राप्त हुई। उन्होंने यह धन अपनी रियल एस्टेट कंपनियों के प्रोजेक्ट्स में निवेश किया और ठेकेदारों को नकद भुगतान किया। इसके अलावा उन्होंने त्रिलोक सिंह ढिल्लों के साथ मिलीभगत कर “विठ्ठलपुरम प्रोजेक्ट” में फ्लैट खरीद के नाम पर करीब 5 करोड़ रुपये अप्रत्यक्ष रूप से प्राप्त किए। इस मामले में पहले ही कई बड़े नाम गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर, आईटीएस अरुण पति त्रिपाठी और पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक कवासी लखमा शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
कोरबा जिले में कोयला खदानों और बांगो बांध से विस्थापन का दर्द और भविष्य का संकट
कोरबा में आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय विस्थापन पीड़ितों का महासम्मेलन छत्तीसगढ़ बचाव आंदोलन ने किया भू-विस्थापितों के आंदोलन का समर्थन कोरबा। कोरबा जिले में लगातार बढ़ रही कोयला खदानों की खुदाई, हसदेव अरण्य की कटाई और बांगो बांध से हुए विस्थापन ने हजारों परिवारों के जीवन को प्रभावित किया है। विस्थापन, आजीविका और पर्यावरणीय संकट आज जिले के सामने एक गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि पांचवीं अनुसूची के तहत ग्रामसभा के अधिकारों का पालन, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के प्रावधानों को लागू करने और पूर्व में अधिग्रहित भूमि का वर्तमान बाजार दर पर मुआवजा देने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। — 1960 के दशक से जारी विस्थापन की त्रासदी कोरबा जिले में 1960 के दशक से अब तक कोयला खदानों के विस्तार के चलते हजारों परिवार विस्थापित हो चुके हैं। यह संकट अब केवल जमीन छिनने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आने वाले वर्षों में लाखों निवासियों के जीवन और रोजगार पर गंभीर असर डालने जा रहा है। — कृषि भूमि का विनाश और खाद्य संकट लगातार खनन से जिले की उपजाऊ भूमि बर्बाद हो चुकी है। एसईसीएल के विस्तार के चलते विस्थापित परिवारों की जीविका छिन रही है। वहीं, हसदेव जंगल के विनाश से पर्यावरण और जल संकट गहराता जा रहा है। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था पर इसका सीधा प्रभाव पड़ रहा है। वक्ताओं ने चेताया कि अगर यही हाल रहा, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए खाद्य सुरक्षा और जीवन-यापन का संकट खड़ा हो जाएगा। — रोजगार और खदान बंदी का दोहरा झटका वर्तमान में कोरबा क्षेत्र के लाखों लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोयला उद्योग से जुड़े हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो दशकों में कई खदानें बंद हो जाएंगी। ऐसे में प्रश्न उठता है कि जब न कृषि बचेगी, न खदानें, तब कोरबा के युवाओं का भविष्य क्या होगा? — भूमि अधिग्रहण अधिनियम का उल्लंघन वक्ताओं ने बताया कि भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 101 का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। इस धारा के अनुसार, अधिग्रहण के बाद यदि पांच वर्षों तक भूमि अनुपयोगी रहती है, तो उसे मूल किसान को वापस लौटाया जाना चाहिए। लेकिन, इसके विपरीत औद्योगिक संस्थानों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों को ही नुकसान झेलना पड़ रहा है। — छोटे खातेदारों के साथ अन्याय पहले हर खाते पर रोजगार देने का नियम था, जिसे बदलकर अब दो एकड़ भूमि के अनुपात में रोजगार देने का प्रावधान कर दिया गया है। इस वजह से छोटे और गरीब खातेदारों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है। कई मामलों में तो उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी एसईसीएल रोजगार देने से इंकार कर रहा है। अर्जन के बाद जन्मे युवाओं को भी रोजगार का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। — अब संघर्ष ही अंतिम विकल्प वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल मुआवजे या नौकरी की नहीं, बल्कि कोरबा के अस्तित्व की लड़ाई है। अब समय आ गया है कि एसईसीएल को केवल मुनाफा नहीं, बल्कि अपनी सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी भी निभानी होगी। आगामी दिनों में कोरबा में प्रदेश स्तरीय विस्थापन पीड़ितों का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के किसान आंदोलन से जुड़े नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस सम्मेलन में आंदोलन की नई रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि विस्थापितों को उनका हक और न्याय मिल सके। छत्तीसगढ़ बचाव आंदोलन ने कोरबा जिले में भू-विस्थापितों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि “अब चुप बैठने का समय नहीं, संघर्ष की ज्वाला हर गांव और हर घर तक पहुँचानी होगी।”
शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि सात दिन बढ़ी
✍️ भागीरथी यादव रायपुर। बहुचर्चित शराब घोटाले के मुख्य आरोपी कारोबारी अनवर ढेबर को मिली पैरोल अवधि में सात दिन का विस्तार दिया गया है। पहले उन्हें चार दिन की पैरोल मंजूर हुई थी, जिसकी अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में विस्तार के लिए अर्जी लगाई थी। अदालत ने उनकी मां की गंभीर तबीयत को आधार मानते हुए राहत अवधि बढ़ाने का आदेश दिया। मंगलवार देर रात अनवर ढेबर पुलिस सुरक्षा के बीच रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचे। उनके घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर आने-जाने वाले व्यक्ति का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह राहत सिर्फ मानवीय आधार पर दी गई है और अवधि समाप्त होते ही उन्हें फिर से जेल लौटना होगा। ईओडब्ल्यू-एसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि 60 लाख से अधिक पेटियों की अवैध बिक्री के जरिए लगभग 3200 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ है। पहले यह राशि 2161 करोड़ आंकी गई थी, लेकिन अब इसका आकार बढ़कर 3200 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, सेवानिवृत्त आईएएस अनिल टूटेजा और अनवर ढेबर सहित कुल 15 आरोपी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। अब तक 70 लोगों को आरोपित बनाया जा चुका है, जिनमें आठ डिस्टिलरी संचालक भी शामिल हैं। शेष संदिग्धों की भूमिका की जांच अभी जारी है।
शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
✍️ भागीरथी यादव बलरामपुर। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में आज मतदाता जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अभिनय के माध्यम से मतदान के महत्व का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मतदान के प्रति सजग और उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. नंद कुमार देवांगन ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सबसे बड़ी शक्ति है, इसलिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मतदान की महत्ता को समझें और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। यह आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन और स्वीप नोडल अधिकारी (जिला पंचायत सीईओ) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, नागरिक दायित्व और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नवा रायपुर में मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ली समीक्षा बैठक — 1000 करोड़ के पूंजीगत व्यय लक्ष्य के साथ विकास कार्यों में तेजी के निर्देश
✍️ भागीरथी यादव नवा रायपुर (छत्तीसगढ़)। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में आज वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में निवेश, अधोसंरचना विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों के साथ शहर के योजनाबद्ध और तीव्र विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि नवा रायपुर का संतुलित, आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि विकास कार्यों में गति लाने के लिए इस वर्ष राज्य शासन के बजट में पूंजीगत व्यय का लक्ष्य 1000 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इस लक्ष्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के लिए समर्पण भाव से कार्य करें। साथ ही उन्होंने शासकीय और निजी संस्थानों एवं बिल्डर्स को आवंटित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्यों को समन्वयपूर्वक और शीघ्र गति से पूरा करने के निर्देश भी दिए, ताकि नवा रायपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। बैठक में निवेश को प्रोत्साहन देने, पर्यावरण संरक्षण, अधोसंरचना विकास और शहरी जनसुविधाओं के उन्नयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के चेयरमैन श्री अंकित आनंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंदन कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
15 अक्टूबर 2025 (बुधवार) का राशिफल
✍️ भागीरथी यादव प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टि से दिन कैसा रहेगा 👇 — ♈ मेष (Aries) दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। 👉 लकी रंग: लाल 👉 लकी नंबर: 9 — ♉ वृषभ (Taurus) काम में मन लगेगा और सफलता के योग बन रहे हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 👉 लकी रंग: गुलाबी 👉 लकी नंबर: 6 — ♊ मिथुन (Gemini) नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी यात्रा का योग है जो लाभदायक साबित होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। 👉 लकी रंग: हरा 👉 लकी नंबर: 5 — ♋ कर्क (Cancer) भावनाओं पर नियंत्रण रखें। घर में कोई विवाद हो सकता है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में प्रयासों का फल देर से मिलेगा। 👉 लकी रंग: सफेद 👉 लकी नंबर: 2 — ♌ सिंह (Leo) आज आपकी नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में भी मिठास बनी रहेगी। 👉 लकी रंग: सुनहरा 👉 लकी नंबर: 1 — ♍ कन्या (Virgo) दिन व्यस्त रहेगा। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है पर परिणाम सकारात्मक रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। 👉 लकी रंग: नीला 👉 लकी नंबर: 4 — ♎ तुला (Libra) रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने संबंध फिर से जुड़ सकते हैं। मन में उत्साह रहेगा। 👉 लकी रंग: आसमानी 👉 लकी नंबर: 7 — ♏ वृश्चिक (Scorpio) आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन मिलेगा। 👉 लकी रंग: मैरून 👉 लकी नंबर: 3 — ♐ धनु (Sagittarius) यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर से जुड़ी चिंता दूर होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। 👉 लकी रंग: पीला 👉 लकी नंबर: 8 — ♑ मकर (Capricorn) कार्यस्थल पर सफलता के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। 👉 लकी रंग: ग्रे 👉 लकी नंबर: 10 — ♒ कुंभ (Aquarius) नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है। बिजनेस में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। 👉 लकी रंग: बैंगनी 👉 लकी नंबर: 11 — ♓ मीन (Pisces) धैर्य और संयम से काम लें। किसी जरूरी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। 👉 लकी रंग: हल्का नीला 👉 लकी नंबर: 12 —
दिवाली से पहले अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग वृत्त दीपका की बड़ी कार्रवाई
सवांददाता – ज्ञान शंकर तिवारी कोरबा (छत्तीसगढ़ न्यूज़)। दिवाली से पहले जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती आशा सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकांत पांडे (वृत्त दीपका) ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लिमघाट पोंडी, थाना पाली क्षेत्र में छापा मारा। कार्यवाही के दौरान आरोपी रामलाल से एक क्रेता के माध्यम से टेस्ट पर्चेज कराया गया, जिससे यह पुष्टि हुई कि वह अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा था। इसके बाद उसके मकान और बाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 8.2 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,ख), 34(2), एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय जेएमएफसी कटघोरा में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज एवं नगर सैनिक रंजीता बघेल का सराहनीय योगदान रहा। 👉 यह कार्रवाई आगामी त्योहारी सीजन में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।
















