कोरबा: महिला बाल विकास विभाग में विवाद, परियोजना अधिकारी और डीपीओ आमने-सामने
कोरबा। जिले में कलेक्टर के नियंत्रण में संचालित महिला बाल विकास विभाग इन दिनों गंभीर विवादों में फंसा हुआ है। मामला जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) और कोरबा ग्रामीण परियोजना अधिकारी ममता तुली के बीच उभरकर सामने आया है। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामला मुख्यमंत्री तथा महिला बाल विकास मंत्री तक पहुँच गया है। ममता तुली ने आरोप लगाया कि डीपीओ ने उन्हें समीक्षा बैठक के लिए दोपहर में बुलाया और रात तक परेशान किया। उन्होंने यह भी कहा कि डीपीओ ने बजट के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की और फील्ड विजिट के लिए गाड़ी की व्यवस्था करने को कहा। परियोजना अधिकारी ने यह भी दावा किया कि दीर्घ अवकाश की स्वीकृति में डीपीओ ने रुचि नहीं दिखाई और उन्हें विभिन्न तरीकों से परेशान किया, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था। Oplus_16908288 इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने कहा कि समीक्षा बैठक में कुल 10 परियोजना अधिकारी मौजूद थे और किसी ने भी 50 हजार रुपए की मांग जैसी कोई बात नहीं सुनी। उन्होंने बताया कि बैठक में केवल नोनी बाबू जतन योजना के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछड़ने और लक्ष्य पूरे न न होने को लेकर सवाल उठाए गए थे। डीपीओ ने परियोजना अधिकारी के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। विशेष जानकारी यह है कि प्रदेश सरकार ने कुछ महीने पहले रेणु प्रकाश का बीजापुर स्थानांतरण किया था, लेकिन उन्हें अभी तक कोरबा से रिलीज़ नहीं किया गया है। अब देखना होगा कि नए विवाद के बाद आगे क्या स्थिति बनती है।
रानी अटारी कोरबी कोल माइंस का मुख्य द्वार बंद — सरपंच संघ के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन!
📍 सुशील जायसवाल की रिपोर्ट — कोरबी चोटिया, 11 अक्टूबर 2025 पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत एसईसीएल रानी अटारी विजय वेस्ट कोल माइंस के मुख्य द्वार को आज सुबह से ही बंद कर दिया गया है। यह बंदी सरपंच संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के तहत की गई है। स्थानीय ठेका मज़दूरों, बेरोजगार युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने सुबह 6 बजे से कोयला उत्पादन और परिवहन कार्य पूरी तरह ठप करा दिया है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व में 25 सितंबर को प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें रखी थीं, लेकिन समाधान न मिलने पर आज विरोध तेज हो गया। धरना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। मुख्य रूप से जनपद सदस्य संतोष मरावी, सरपंच चंद्र प्रताप सिंह, सरपंच पति सरवन कुमार (तनेरा), अडसरा, हरदेवा व सेनहा के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण गेट पर डटे हुए हैं। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए पसान तहसीलदार वीरेंद्र कुमार श्याम को मौके पर भेजा है। साथ ही पसान और कोरबी पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। समाचार लिखे जाने तक आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और खदान क्षेत्र में कार्य पूरी तरह बंद है। —
ताज़ा समाचार | तिल्दा नेवरा प्रेस क्लब से विशेष रिपोर्ट कोरबा से:
ज्ञान शंकर तिवारी की खास रिपोर्ट तिल्दा नेवरा, 11 अक्टूबर 2025 – तिल्दा नेवरा प्रेस क्लब में आज आयोजित सदस्यों की बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया। बैठक में निखिल वाधवा को सर्वसम्मति से क्लब का नया कोषाध्यक्ष चुना गया। क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि निखिल वाधवा का अब तक का योगदान और क्लब के प्रति उनका समर्पण उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाता है। अब वे क्लब के वित्तीय लेन-देन, लेखा-जोखा और आर्थिक स्थिरता की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। इस अवसर पर निखिल वाधवा ने कहा— > “मैं इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाऊंगा। प्रेस क्लब की प्रगति और एकता के लिए काम करना मेरी प्राथमिकता होगी।” प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में क्लब की वित्तीय स्थिति और भी मजबूत होगी और संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा। यह निर्णय क्लब के लिए एक नई दिशा और सुदृढ़ प्रशासनिक ढांचे की ओर कदम माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें निखिल वाधवा के कार्यकाल और उनके आने वाले कदमों पर टिकी हैं।
🌞 11 अक्टूबर 2025 – शनिवार का राशिफल 🌙
✍️ भागीरथी यादव जानिए आज आपका दिन कैसा रहेगा — प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टि से 🌿 — ♈ मेष (Aries) दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। लकी रंग: लाल 🔴 लकी नंबर: 5 उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ। — ♉ वृषभ (Taurus) आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार में किसी बात पर मतभेद संभव है। लकी रंग: नीला 🔵 लकी नंबर: 2 उपाय: माता लक्ष्मी की आराधना करें। — ♊ मिथुन (Gemini) कामकाज में तेजी आएगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। लकी रंग: हरा 💚 लकी नंबर: 7 उपाय: तुलसी में जल अर्पित करें। — ♋ कर्क (Cancer) भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर कुछ दबाव रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। लकी रंग: सफेद 🤍 लकी नंबर: 3 उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। — ♌ सिंह (Leo) नए अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। खर्च बढ़ सकते हैं। लकी रंग: सुनहरा 🟡 लकी नंबर: 9 उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएँ। — ♍ कन्या (Virgo) दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। लकी रंग: हल्का नीला 💠 लकी नंबर: 6 उपाय: गणेश जी की आराधना करें। — ♎ तुला (Libra) आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। यात्राओं से लाभ की संभावना है। लकी रंग: गुलाबी 🌸 लकी नंबर: 8 उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। — ♏ वृश्चिक (Scorpio) कार्य में रुकावटें आ सकती हैं, पर अंततः सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बनाए रखें। लकी रंग: मरून ❤️ लकी नंबर: 1 उपाय: मंगलवार को मसूर दाल का दान करें। — ♐ धनु (Sagittarius) आज भाग्य आपका साथ देगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। लकी रंग: पीला 💛 लकी नंबर: 4 उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें। — ♑ मकर (Capricorn) कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लकी रंग: धूसर ⚪ लकी नंबर: 3 उपाय: शनिदेव की आराधना करें। — ♒ कुंभ (Aquarius) आर्थिक लाभ की संभावना है। पुराने कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लकी रंग: बैंगनी 💜 लकी नंबर: 9 उपाय: जल में काली तिल डालकर सूर्य को अर्पित करें। — ♓ मीन (Pisces) मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लकी रंग: आसमानी 💧 लकी नंबर: 5 उपाय: गुरुवार को केले का दान करें।
🌟 12 अक्टूबर को कोरबी (रोदे) में संजय सुरीला स्टार नाइट शो का भव्य आयोजन!
महाकाल नवयुवक समिति जोर-शोर से तैयारी में — छत्तीसगढ़ी संस्कृति और मनोरंजन का संगम रिपोर्ट : सुशील जायसवाल | कोरबी-चोटिया पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोदे (कोरबी) स्थित गांधी स्टेडियम में पहली बार छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार संजय सुरीला एंड ग्रुप (सरगुजा, छत्तीसगढ़) द्वारा स्टार नाइट शो का आयोजन 12 अक्टूबर (रविवार) को किया जा रहा है। यह रंगारंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम महाकाल नवयुवक समिति के तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच सुशीला हार सिंह कंवर करेंगी। 🎭 कार्यक्रम की रूपरेखा शाम 7 बजे — श्रीराम-सीता की झांकी के साथ शोभायात्रा रात 8 बजे — रावण दहन रात 8:30 बजे — संजय सुरीला एंड ग्रुप का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन स्थल गांधी स्टेडियम में आकर्षक मंच, विशाल पंडाल और आधुनिक साउंड सिस्टम की तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं। 🎤 आयोजक समिति की तैयारी महाकाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष महावीर कंवर, उपाध्यक्ष रोहित राजपूत, सचिव विजय यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश्वर बिंझवार, संयोजक सहदेव, सूरज जायसवाल, रवि कुमार, जितेंद्र कुमार, मिंटू, रविशंकर, और अन्य सदस्य पूरी मेहनत से तैयारी में जुटे हुए हैं। 🌾 छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक आयोजन समिति ने बताया कि यह सिर्फ मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि इसमें छत्तीसगढ़ की लोककला, परंपरा और सांस्कृतिक भावना को भी विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों को भी मंच देने की योजना बनाई गई है, ताकि दर्शक अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस कर सकें। समीति अध्यक्ष महावीर कंवर ने बताया, > “कोरबी क्षेत्र में पहली बार संजय सुरीला जी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जनता में उत्साह चरम पर है और हमें पूरा विश्वास है कि यह आयोजन ऐतिहासिक और सफल रहेगा।” वहीं कलाकार संजय सुरीला ने कहा कि, “हम अपने कार्यक्रम में दर्शकों की रुचि और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत दोनोंको ध्यान में रखकर प्रस्तुति देंगे।” ✨ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ✨ मुख्य अतिथि : 1. दादा तुलेश्वर मरकाम जी (विधायक, पाली–तानाखार क्षेत्र) 2. डॉ. पवन कुमार जी (अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा) अध्यक्षता : माननीय सरपंच एवं उपसरपंच महोदय/महोदया विशिष्ट अतिथि : 1. विद्वान सिंह मरकाम जी (जिला पंचायत सदस्य, कोरबा) 2. प्रताप सिंह मरावी जी (सरपंच संघ अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष, पसान भाजपा) 3 कुंती दिनेश केराम जी (जनपद सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 7, कोरबी) 4. सोहन सिंह कोराम जी (मण्डल अध्यक्ष, सिरमिना भाजपा) विनीत : समस्त ग्रामवासी, ग्राम रोदे
तिल्दा नेवरा प्रेस क्लब में निखिल वाधवा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
तिल्दा नेवरा, 11 अक्टूबर। तिल्दा नेवरा प्रेस क्लब में आज आयोजित बैठक में वरिष्ठ पत्रकार निखिल वाधवा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया, जिसमें निखिल वाधवा के पत्रकारिता अनुभव, संगठनात्मक योगदान और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें इस अहम पद के लिए चुना गया। नए कोषाध्यक्ष के रूप में निखिल वाधवा क्लब के वित्तीय लेन-देन, बजट व्यवस्था और आर्थिक पारदर्शिता को सुदृढ़ बनाने का कार्य संभालेंगे। इस अवसर पर निखिल वाधवा ने कहा — “प्रेस क्लब ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं सभी सदस्यों का आभारी हूं। मैं पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करूंगा।” बैठक में क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने निखिल वाधवा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।
रानी अटारी कोल माइंस में उत्पादन ठप करने की चेतावनी
सुशील जायसवाल की रिपोर्ट | कोरबी कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र, पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत स्थित एसईसीएल रानी अटारी एवं विजय वेस्ट कोयला खदानों में आगामी 11 अक्टूबर 2025 से कोयला उत्पादन और परिवहन कार्य बंद करने की चेतावनी दी गई है। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी ने इस संबंध में एक लिखित विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर 25 सितंबर 2025 को एक पत्र जारी कर ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन ठेकेदार, मजदूर एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण अब आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सूचना राजस्व अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा श्री तुला राम भारद्वाज को भी भेजी गई है। चेतावनी पत्र में कहा गया है कि यदि मांगों पर उचित पहल नहीं की गई, तो 11 अक्टूबर से खदान में उत्पादन व परिवहन कार्य पूर्णतः बंद रहेगा। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान जनपद सदस्य, वन विभाग सभा पति संतोष मरावी, सरपंच लाल बहादुर सिंह (लाद), सरपंच अडसरा सहित स्थानीय ठेका मजदूर और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 227 अंक चढ़ा — बैंकिंग शेयरों ने संभाली बढ़त
✍️ भागीरथी यादव नई दिल्ली। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला। सुबह 9:33 बजे सेंसेक्स 227 अंक (0.28%) बढ़कर 82,399 और निफ्टी 63 अंक (0.25%) बढ़कर 25,245 पर था। तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 0.45% ऊपर रहा, जबकि ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर भी मजबूती में रहे। विश्लेषकों के अनुसार, मध्य पूर्व में तनाव घटने और अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के संकेतों से बाजार में सकारात्मकता आई है। पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स रहे, जबकि टाटा स्टील, टीसीएस, टेक महिंद्रा और सन फार्मा में गिरावट रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी बनी रही। जानकारों के मुताबिक, एफआईआई की लगातार खरीदारी और तेल नीति में संभावित बदलाव से बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
मतदान प्रक्रिया होगी और आसान: अब 12 अन्य पहचान पत्रों से भी डाल सकेंगे वोट
✍️ भागीरथी यादव नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की शर्त के साथ मतदाता अपने मतदाता पहचान पत्र (EPIC) के अलावा 12 अन्य फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर भी वोट डाल सकेंगे। आयोग ने यह व्यवस्था एक अधिसूचना के जरिए लागू की है। चुनाव आयोग को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के तहत मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने और ईपीआईसी जारी करने का अधिकार प्राप्त है। बिहार सहित आठ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के लिए लगभग सभी मतदाताओं को ईपीआईसी वितरित कर दिए गए हैं। आयोग ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया था कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर नए मतदाताओं को पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएं। हालांकि, कुछ मतदाताओं के पास ईपीआईसी उपलब्ध नहीं हो सकता, इसलिए उनकी सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जिनका नाम मतदाता सूची में है, लेकिन ईपीआईसी नहीं है, ऐसे मतदाता निम्नलिखित में से किसी एक पहचान दस्तावेज के माध्यम से वोट डाल सकेंगे — 1. आधार कार्ड 2. मनरेगा जॉब कार्ड 3. बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक 4. आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड 5. ड्राइविंग लाइसेंस 6. पैन कार्ड 7. एनपीआर स्मार्ट कार्ड 8. भारतीय पासपोर्ट 9. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज 10. केंद्र या राज्य सरकार की फोटोयुक्त सेवा आईडी 11. सांसद या विधायक का आधिकारिक पहचान पत्र 12. दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। बिना नाम के कोई भी दस्तावेज मतदान के लिए मान्य नहीं होगा। वहीं, बुर्का पहनने वाली महिलाओं के लिए भी आयोग ने विशेष इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर महिला अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी पहचान सम्मानजनक और गोपनीय तरीके से सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वे निश्चिंत होकर मतदान कर सकें।
कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद डॉक्टर की गिरफ्तारी पर IMA का विरोध, देशभर के डॉक्टरों से एकजुटता की अपील 🩺⚖️
✍️ भागीरथी यादव मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की दुखद मौत के मामले में एक बाल रोग विशेषज्ञ की गिरफ्तारी के बाद चिकित्सा समुदाय में गहरा आक्रोश है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अन्यायपूर्ण और अवैज्ञानिक बताया है। आईएमए ने कहा कि डॉक्टरों को दवाओं के निर्माण में हुई गलती के लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है, क्योंकि यह उनके नियंत्रण और अधिकार क्षेत्र से बाहर की बात है। संगठन का कहना है कि डॉक्टर इलाज करते हैं, दवा नहीं बनाते। आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को इस मामले से अवगत कराते हुए कहा है कि डॉक्टरों पर कार्रवाई से चिकित्सा पेशे का मनोबल गिरता है और यह गलत मिसाल पेश करता है। संघ ने देशभर के डॉक्टरों से अपील की है कि वे अपने सहकर्मी की रिहाई और मामले की वापसी तक काले बैज या रिबन पहनकर काम करें, ताकि यह शांतिपूर्ण विरोध एकजुटता और न्याय की मांग का प्रतीक बन सके। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप भानुशाली और महासचिव डॉ. सरबरी दत्ता ने पत्र जारी कर कहा कि यह आंदोलन चिकित्सा पद्धति के अपराधीकरण के खिलाफ एक मजबूत आवाज बनेगा। उन्होंने डॉक्टरों से अपने संस्थानों और समुदायों में जागरूकता फैलाने का भी आग्रह किया। आईएमए ने कहा कि बच्चों की मौत अत्यंत दुखद है, लेकिन इसके लिए डॉक्टरों को दोष देना अनुचित है। सरकार को दवा निर्माण कंपनियों और नियामक एजेंसियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष केवल एक डॉक्टर की रिहाई के लिए नहीं, बल्कि पूरे चिकित्सा वर्ग के सम्मान, गरिमा और सुरक्षा की रक्षा के लिए है।
















