स्वाति मालीवाल मारपीट केस पर पहली बार बोले केजरीवाल:कहा- घटना मेरे सामने नहीं हुई; कल पुलिस मेरे माता-पिता से पूछताछ करेगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को स्वाति मालीवाल और अपने पीए बिभव कुमार के बीच हुई कथित मारपीट पर पहली बार बयान दिया। न्यूज एजेंसी PTI से उन्होंने कहा कि यह घटना मेरे सामने नहीं हुई है। मामले के दो पहलू हैं। पुलिस को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए। केजरीवाल ने आगे कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में है। इसलिए वे इस पर कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहते। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि पुलिस गुरुवार को उनके बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी। हालांकि, उन्होंने कारण नहीं बताया। लेकिन माना जा रहा है कि स्वाति मालीवाल मारपीट केस में ही पूछताछ होगी। सुनीता केजरीवाल से भी दिल्ली पुलिस पूछताछ कर सकती है। राज्यसभा सांसद मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामले में 16 मई को FIR दर्ज कर बिभव कुमार को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल वो पांच दिन की पुलिस कस्टडी में हैं।

अन्य खबरे

रेत बनी जिंदगी की आफत: अवैध उत्खनन विवाद में युवक की मौत, दो पुलिस जवान समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज
होली पर्व पर बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड में, शहरभर में सघन सुरक्षा व्यवस्था
छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार देखें लिस्ट
गजराजों से त्रस्त किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट, मुआवजा न मिलने पर वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
कोरबा में अवैध रेत का काला खेल
बकरी चराने गए युवक पर भालू का हमला, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट