रायपुर में चाकूबाजी से दहशत, पहाड़ी तालाब बना खून से सना रणक्षेत्र

 

 

✍️ भागीरथी यादव 

 

रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात से दहल उठी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पहाड़ी तालाब परिसर में रविवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते धारदार चाकू निकल आए और तालाब परिसर खून से सन गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8 से 9 बजे के बीच बीयर पीने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया। युवकों के बीच पहले गाली-गलौच हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक सड़क पर गिरते-पड़ते भागते नजर आ रहे हैं। एक युवक हाथ में बेल्ट लेकर दौड़ता दिखाई देता है, जबकि तालाब परिसर और सड़क पर खून के छींटे साफ देखे जा सकते हैं।

 

इस हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। किसी के सीने में तो किसी के पेट में गहरी चोट आई है, वहीं एक युवक के बाएं हाथ में गंभीर जख्म बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला किसी संगठित गैंगवार का नहीं, बल्कि रोजाना तालाब परिसर में बैठने वाले युवकों के आपसी विवाद का है। बावजूद इसके, इस वारदात ने इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

 

इधर, वारदात को लेकर स्थानीय पार्षद सरिता दुबे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की शिकायतें पहले भी की गई थीं, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, जिसका नतीजा यह हिंसक घटना है।

 

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, लेकिन सवाल यह है कि क्या राजधानी में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अब प्रभावी अंकुश लग पाएगा या नहीं।

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह