
सुशील जायसवाल
कोरबी चोटिया :- कोरबा जिले के पिपरिया–पसान–दुल्लापुर से कोटगढ़ मुख्य स्टेट हाईवे मार्ग पर आज दिनांक 4 अक्टूबर को एक विशालकाय अजगर के दिखाई देने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लगभग सात फीट लंबे इस अजगर ने सड़क के बीचोंबीच आकर वाहन चालकों में कौतूहल और डर दोनों ही माहौल बना दिया।
अजगर की फुफकार से राहगीर और वाहन चालक कुछ देर तक भयभीत रहे। हाईवे पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
घटना स्थल पर कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वन विभाग के अनुसार, सांप पारिस्थितिक तंत्र का अहम हिस्सा हैं और उनका संरक्षण आवश्यक है। यह घटना लोगों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी संदेश दे गई।
