
✍️ भागीरथी यादव
-
आर्यन पब्लिक स्कूल के पास घर में चल रहा था हुक्का बार, 5 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सरकण्डा पुलिस ने अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अप.क्र. 259/2026, धारा 4, 21(1), 21(2), 27 सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत की गई है।
पुलिस के अनुसार आर्यन पब्लिक स्कूल के पास एक मकान में चोरी-छिपे हुक्का बार संचालित किए जाने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 27 फरवरी 2026 को मौके पर रेड की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं सीएसपी (सिविल लाइन/सरकण्डा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
घर में चल रहा था हुक्का बार
पुलिस ने बताया कि अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू अपने घर में तम्बाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रतिघंटा 500 रुपये लेकर हुक्का बार संचालित कर रहा था। रेड के दौरान वह अपने साथियों के साथ हुक्का पीते पाया गया।
ये हुए गिरफ्तार
अथर्व पाण्डेय (18 वर्ष), राजकिशोर नगर, सरकण्डा
विनित एलानी (24 वर्ष), रामकृष्ण एन्क्लेव, सीपत चौक, सरकण्डा
किन्सु विश्वास (18 वर्ष), पैसिफिक अपार्टमेंट, तोरवा धानमंडी
यथार्थ कश्यप (18 वर्ष), जोरापारा, सरकण्डा
समीर पटेल (19 वर्ष), राजकिशोर नगर, सरकण्डा
जब्त सामग्री
आरोपियों के कब्जे से 2 नग हुक्का पार्ट, 1 नग कोल हिटर, 1 डिब्बा हुक्का फ्लेवर एवं अन्य संबंधित सामग्री बरामद कर विधिवत जब्त की गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोटपा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। सरकण्डा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।







