प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का निरीक्षण, दिए विकास और नवाचार को गति देने के निर्देश

✍️ भागीरथी यादव

 

रायपुर। प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री सोनमणि बोरा ने आज क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का दौरा कर विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में “पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अमलतास के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर विज्ञान केंद्र के प्रबंध महानिदेशक श्री प्रशांत कवीश्वर एवं उप सचिव श्रीमती अंकिता गर्ग ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

विज्ञान पार्क में सुधार के निर्देश

 

प्रमुख सचिव ने विज्ञान पार्क का अवलोकन करते हुए रंगाई-पुताई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र को दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए और अधिक सुगम्य बनाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ संसाधन जोन, अस्थायी प्रदर्शन कक्ष, मापन दीर्घा एवं थ्री-डी थियेटर का अवलोकन किया। साथ ही नाविक को जीपीएस प्रणाली से जोड़ने और गाइडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

 

थ्री-डी में देखी अंतरिक्ष यात्रा

 

थ्री-डी थियेटर में प्रमुख सचिव ने मनुष्य की अंतरिक्ष यात्रा पर आधारित प्रस्तुति का अवलोकन किया और कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने थ्री-डी ग्लासेस की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा थियेटर को और आकर्षक और उपयोगी बनाने पर बल दिया।

 

स्थानीय भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर

 

समीक्षा बैठक में श्री बोरा ने थ्री-डी प्लेनेटोरियम डोम की संख्या बढ़ाने तथा इसे जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के समन्वय से स्कूल-आश्रमों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विज्ञान केंद्र के सभी जोन एवं कार्यक्रमों में गोंडी, हल्बी और छत्तीसगढ़ी जैसी स्थानीय भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चे भी विज्ञान से जुड़ सकें।

 

सोशल मीडिया के माध्यम से विज्ञान प्रसार का निर्देश

 

प्रमुख सचिव ने विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वेबिनार, टेक टॉक और अन्य डिजिटल कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। उन्होंने आगामी वर्षों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञान दूत कार्यक्रम को मिलेगी नई गति

 

राज्य में विज्ञान के प्रसार के लिए 100 से अधिक जिला समन्वयक और 1000 से अधिक स्वयंसेवक विज्ञान दूत तैयार किए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को विज्ञान दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

 

द्वितीय फेज विस्तार और सुरक्षा मानकों पर फोकस

 

प्रमुख सचिव ने विज्ञान केंद्र के द्वितीय चरण के विस्तार की कार्ययोजना जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। केंद्र की पुनर्व्यवस्था, फायर सेफ्टी ऑडिट, विद्युत उपकरणों की जांच और किसी भी खराब उपकरण की 24 घंटे के अंदर मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सैटेलाइट डेटा के माध्यम से भूमि अनुप्रयोग जांच कार्य को गति शक्ति योजना से जोड़कर आंकलन करने के निर्देश भी दिए।

 

बैठक में वैज्ञानिक डॉ. शिरीष कुमार सिंह, डॉ. अमित मेश्राम, डॉ. अमित राम सहित विज्ञान केंद्र के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त