अयोध्यापुरी दुर्गा चौक में विजय बहादुर के गीतों की धूम”



विजय बहादुर की धमाकेदार प्रस्तुति

            लोक सदन


                             भागीरथी यादव

कोरबा – दर्री क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 52 अयोध्यापुरी स्थित दुर्गा चौक गणेश पंडाल में सोमवार की रात संगीत और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक विजय बहादुर ने अपनी शानदार गायकी और ऊर्जावान प्रस्तुति से माहौल को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएँ, युवा और बुज़ुर्ग शामिल हुए। उनके गीतों पर श्रोता देर रात तक थिरकते और तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंजता रहा। पूरा दुर्गा चौक एक उत्सवधर्मी रंग में रंग गया।

स्थानीय समिति ने बताया कि इस बार गणेश उत्सव को यादगार बनाने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर समिति ने सभी आगंतुकों और कलाकार विजय बहादुर का आभार व्यक्त किया।