
प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, चेताया – “अब और नहीं सहेंगे जहर का व्यापार”
बिलासपुर। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोठी की महिलाओं ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए महिलाओं ने साफ चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगी।
महिलाओं का आरोप
गाँव और आसपास में महुआ शराब, गांजा और अन्य नशे के पदार्थ खुलेआम बिक रहे हैं। इसका असर बच्चों, छात्रों और युवाओं पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। माहौल बिगड़ रहा है और आने वाली पीढ़ी खतरे में है।
ज्ञापन में प्रमुख माँगें
नियमित सघन जांच अभियान
कारोबारियों पर एफआईआर और जेल
नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम
शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर स्थायी रोक
महिलाओं की हुंकार
सरपंच सीमा वस्त्रकार के नेतृत्व में पहुँचीं महिलाओं ने कहा –
“अब गाँव की नारी शक्ति चुप नहीं बैठेगी। यदि प्रशासन सिर्फ औपचारिक कार्रवाई करेगा तो हम खुद मैदान में उतरेंगे।”
प्रशासन की प्रतिक्रिया
महिलाओं के इस आंदोलन के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध नशा कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी।






