ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने दी अनोखी सजा – पौधारोपण कर किया सुधार का संदेश

कोरिया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे द्वारा जिले में अनुशासन और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने हेतु एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की गई है। परंपरागत दंड के बजाय ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले आरक्षकों को समाजहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा कार्य सौंपा गया — पौधारोपण।

 

यह अनूठी पहल न केवल अनुशासन को सुदृढ़ करने का संदेश देती है, बल्कि पुलिस विभाग की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को भी उजागर करती है।

 

इस क्रम में आरक्षक 124 महेंद्र रजक (रक्षित केंद्र बैकुंठपुर), 390 मुनीत बखला (पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैकुंठपुर), 294 अर्जुन टोप्पो (रक्षित केंद्र बैकुंठपुर), 592 जितेंद्र राजवाड़े (थाना बैकुंठपुर) तथा 497 नर्मदा श्रीवास्तव (थाना सोनहत) को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण 5-6 पौधे लगाने का निर्देश दिया गया।

 

रक्षित निरीक्षक द्वारा सभी की ओ.आर. पेशी कराई गई, जिसके अनुपालन में आज 04 अक्टूबर 2025 को पुलिस लाइन बैकुंठपुर परिसर में आरक्षकों ने पौधारोपण कर अपने अनुशासनहीन व्यवहार की भरपाई एक सकारात्मक रूप में की।

 

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे की इस अभिनव पहल से यह संदेश गया कि –

 

“गलती स्वीकार कर समाज के लिए कुछ अच्छा करना ही वास्तविकसुधार है।”