NTPC में घटती जा रही वर्कमैन की संख्या, जिससे बढ़ रही दुर्घटनाएं, प्लांट की सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रोजेक्ट्स में 2000 कामगारों की भर्ती जरूरी

रिपोर्टर प्रदीप राव

 

Loksadan कोरबा। एनटीपीसी रामागुंडम में ऑल इंडिया एनटीपीसी इंटक वर्कर्स फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं कार्यकारिणी वर्कशॉप प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस बैठक में विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई, जिनमें एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं में घटती जा रही वर्कमैन की संख्या और इसके चलते बढ़ रही दुर्घटनाओं के मुद्दे पर चिंता जताई गई। इसके समाधान के लिए और प्लांट की सुरक्षा की दृष्टिकोण से एनटीपीसी की समस्त परियोजनाओं में इस वर्ष (2025-26) कार्यकाल में कम से कम 2000 कामगारों की भर्ती जरूरी बताया गया। इसके अलावा सभी ग्रेड के कर्मचारियों को कार लोन की सुविधा प्रदान करने समेत अनेक प्रस्ताव पास कर उन्हें एनटीपीसी दिल्ली को सौंपने का निर्णय लिया गया है।

 

ऑल इंडिया एनटीपीसी वर्कर्स फेडरेशन इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एनटीपीसी सेंट्रल लीडर बाबर सलीम पाशा के मुख्य आतिथ्य में एनटीपीसी रामागुंडम में 23- 24 अगस्त 2025 को इंटक फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। ऑल इंडिया एनटीपीसी वर्कर फेडरेशन के कार्यक्रम में कोरबा समेत विभिन्न जिला इंटक के पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

 

इंटक फेडरेशन के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में 20 से अधिक परियोजनाओं के इंटक पदाधिकारियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑल इंडिया एनटीपीसी फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं अतिरिक्त केंद्रीय नेता केपी चंद्रवंशी सहित फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष एसएन साहू, डिप्टी जनरल सेक्रेटरी धर्मेंद्र प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

बैठक में मुख्य रूप से इन एजेंडों पर बनी सहमति

 

➡️ बैठक में मुख्य रूप से जो एजेंडा निकलकर सामने आया, उसमें सभी सदस्यों ने एक मत होकर यह निर्णय लिया है कि एनबीसी की मीटिंग जो साल में 2 बार होनी चाहिए था, वह कहीं ना कहीं अपने दिशा भटक चुकी है। इस व्यवस्था को बहुत कड़ाई से पालन करने एनटीपीसी के उच्च प्रबंधन से मुलाकात कर इसको व्यवस्थित किया जाए।

 

➡️ इसके अलावा एनटीपीसी में वर्कमैन की संख्या घटती जा रही है, जिसके चलते परियोजनाओं में लगातार दुर्घटनाएं सामने में आ रही हैं। प्लांट की सुरक्षा की दृष्टिकोण में भी यह जरूरी हो गया है कि एनटीपीसी के समस्त परियोजनाओं में इस वर्ष (2025-26) कार्यकाल में कम से कम 2000 कामगारों की भर्ती की जाए।

 

➡️ कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, जैसे डब्ल्यूएसजी के बाद प्रमोशन का कोई चैनल नहीं है तो उसमें चैनल ओपन किया जाए डब्ल्यूएसजी 1,2,3 दिया जाए।

 

➡️ जिन एसएलपीएस कर्मचारियों को रिटायरमेंट के 1 साल के पहले दिया जाता है उसको इंक्रीमेंटल किया जाए।

 

➡️ साथ में जो हमारे कामगार साथी डब्ल्यू 2 से डब्ल्यू 3 एवं डब्ल्यू 6 से डब्ल्यू 7 प्रमोशन के लिए योग्य हैं, जिनकी प्रमोशन प्रतिशत बहुत कम है, उसको शत प्रतिशत किया जाए। साथ में उनकी जो प्रमोशन की अवधि है उसको भी 3 वर्ष किया जाए।

 

➡️ ऐसे साथी, जो कार लोन लेना चाहते हैं, उसमें ग्रेड सीलिंग को हटाकर सभी ग्रेड के कर्मचारियों को कार लोन की सुविधा प्रदान की जाए।

 

➡️ ऐसे कर्मचारी जो एनटीपीसी में पीएपी के रूप में भर्ती हैं, उनकी जो क्वार्टर सीलिंग की दूरी जो 8 किलोमीटर है, इस सीलिंग को भी समाप्त किया जाए।➡️ लंबे समय से लैपटॉप को फिर से देने फर्नीचर बाय बैक की अमाउंट को बढ़ाने जैसे मुद्दों को भी लगातार एनबीसी की पटल पर रखा जा रहा है।

 

➡️ साथ में मानस पोर्टल नान एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए भी ओपन करने की बात लगातार एनबीसी में रखा जा रहा है।

 

मीटिंग जो प्रस्ताव व एजेंडा पास हुआ है, उसे एनटीपीसी प्रबंधन को दिल्ली जा कर सौंपा जाएगा

 

इन तमाम मुद्दों का समाधान जल्द हो इसके लिए, इस बैठक में प्रस्ताव पास हुआ। जिन्हें सभी परियोजनाओं से आए हुए पदाधिकारी साथियों ने एक मत होकर अपनी सहमति प्रदान की। यह भी निर्णय लिया गया कि एनटीपीसी प्रबंधन को आज के मीटिंग जो प्रस्ताव व एजेंडा पास हुआ है, उसे एनटीपीसी प्रबंधन को दिल्ली जा कर सौंपा जाए। जिसमें इन सभी बातों का उल्लेख हो कि इन समस्याओं का समाधान कब और कैसे होगा, इसकी एक गाइडलाइन तैयार हो।

 

प्रबंधन समाधान निकालने में असफल रहा तो एनबीसी में इंटक की मेजॉरिटी होने के नाते कठोर निर्णय लिए जाएंगे

 

प्रबंधन यदि इनका समाधान निकालने में असफल रहता है, तो आने वाले एनबीसी में इंटक की मेजॉरिटी होने के नाते इसे जोरदार तरीके से उठाया जाए एवं कठोर निर्णय लिए जाएं। यदि द्विपक्षीय व्यवस्था से कोई समाधान नहीं निकल रहा हो तो इंटक यूनियन को ट्राई पार्टी व्यवस्था में जाना होगा, ताकि व्यवस्था सुचारू ढंग से चल सके और उसका समाधान निकल सके। फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रामागुंडम एनटीपीसी मजदूर यूनियन इंटक द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इसके लिए ऑल इंडिया एनटीपीसी वर्कर फेडरेशन रामागुंडम इंटक यूनियन का आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त