रायपुर में दर्दनाक हादसा: सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक की चपेट में आया श्रमिक, मौके पर मौत

✍️ भागीरथी यादव 

 

रायपुर। राजधानी के रायपुर स्थित सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक की जान चली गई। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अविनाश लॉजिस्टिक पार्क के पास की है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मजदूर को कुचल दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बोधीराम चौहान (33 वर्ष) पिता हेमलाल चौहान, निवासी ग्राम बिछिया, सरायपाली के रूप में हुई है। वह पिछले तीन वर्षों से सिलतरा स्थित श्रीराम प्लास्ट (पाइप निर्माण इकाई) में श्रमिक के तौर पर कार्यरत था।

शनिवार शाम वह अपनी मोटरसाइकिल (CG 04 CT 8965) से किसी आवश्यक कार्यवश फैक्ट्री परिसर से बाहर निकला था। इसी दौरान ट्रक (CG 04 J 5043) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री के सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर ने घायल को तत्काल धरसींवा स्थित शहीद योगेंद्र शर्मा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

  • Related Posts

    टी-20 वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्टा संचालन का खुलासा, रायपुर ग्रामीण पुलिस ने आरोपी दबोचा

          रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नगद राशि, मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज और सट्टे से जुड़ा रिकॉर्ड जब्त किया गया है। ग्रामीण पुलिस को सूचना मिली थी कि तिल्दा नेवरा क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका स्थित एक मकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी प्रशांत शुक्ला, सीएसपी विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी और थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीएसयूपी मकान पर छापा मारा। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला (43 वर्ष) बताया। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन में ऑनलाइन बेटिंग साइट्स “777 ग्रैंड एक्सचेंज” और “JMD BET” आईडी के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खेलना और खिलाना पाया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 1 लाख 80 हजार रुपये नगद, तीन मोबाइल फोन (कीमत लगभग 75 हजार रुपये), 20 बैंक पासबुक, 10 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, सट्टे का हिसाब-किताब दर्ज छह कॉपियां, एक पेन और एक कैलकुलेटर जब्त किया गया। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 2 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी का स्थायी पता माजरा, थाना अर्बन, जिला रोहतक (हरियाणा) बताया गया है, जबकि वह कोहका में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस जब्त बैंक खातों की जांच कर रही है और मामले में जुड़े अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

    आस्था की अलौकिक छटा में डूबी महाशिवरात्रि, भोपालपटनम में वैदिक रीति से संपन्न हुआ भव्य शिव-विवाह

    ✍️ भागीरथी यादव     बीजापुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिलेभर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनुपम दृश्य देखने को मिला। ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि भोपालपटनम में पारंपरिक दक्षिण भारतीय पद्धति से आयोजित शिव-विवाह समारोह मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। महादेव घाट पर उमड़ा जनसैलाब जिला मुख्यालय स्थित महादेव घाट और पुराने शिव मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। दिनभर रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष पूजन कार्यक्रमों का क्रम चलता रहा। भोपालपटनम में दक्षिण भारतीय परंपरा से शिव-विवाह सीमावर्ती नगर भोपालपटनम में महाशिवरात्रि का पर्व विशिष्ट धार्मिक गरिमा के साथ मनाया गया। यहाँ भगवान शिव और माता पार्वती का पारंपरिक दक्षिण भारतीय पद्धति से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर इस दिव्य अनुष्ठान में भाग लिया और शिव-पार्वती विवाह के साक्षी बनकर पुण्य अर्जित किया। पड़ोसी राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु भोपालपटनम की भौगोलिक स्थिति के कारण इस आयोजन में महाराष्ट्र और तेलंगाना सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले में पूजा सामग्री, खिलौने, खान-पान की दुकानों और बच्चों के लिए झूलों ने उत्सव में अतिरिक्त रंग भर दिया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। सुरक्षा और व्यवस्था रही चाक-चौबंद आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष प्रबंध किए थे। पुलिस बल की तैनाती और सुव्यवस्थित व्यवस्था के चलते दिनभर और देर रात तक चले कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न हुए। महाशिवरात्रि का यह उत्सव जिले में धार्मिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक आस्था का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

    अन्य खबरे

    टी-20 वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्टा संचालन का खुलासा, रायपुर ग्रामीण पुलिस ने आरोपी दबोचा

    टी-20 वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्टा संचालन का खुलासा, रायपुर ग्रामीण पुलिस ने आरोपी दबोचा

    आस्था की अलौकिक छटा में डूबी महाशिवरात्रि, भोपालपटनम में वैदिक रीति से संपन्न हुआ भव्य शिव-विवाह

    आस्था की अलौकिक छटा में डूबी महाशिवरात्रि, भोपालपटनम में वैदिक रीति से संपन्न हुआ भव्य शिव-विवाह

    बलरामपुर में पत्नी की हत्या कर जंगल में लटकाया शव, आत्महत्या दिखाने की कोशिश नाकाम – पति समेत दो गिरफ्तार

    बलरामपुर में पत्नी की हत्या कर जंगल में लटकाया शव, आत्महत्या दिखाने की कोशिश नाकाम – पति समेत दो गिरफ्तार

    चैतमा में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ा असंतोष

    चैतमा में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ा असंतोष

    बालोद में मालगाड़ी से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

    बालोद में मालगाड़ी से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक की चपेट में आया श्रमिक, मौके पर मौत

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक की चपेट में आया श्रमिक, मौके पर मौत