अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 32 लाख की ठगी, दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव 

कोरिया/बैकुंठपुर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह पर बैकुंठपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवक को अश्लील वीडियो कॉल में फंसाकर डराया-धमकाया और अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से करीब 32 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विजसेंद्र कुमार यादव, निवासी जूना पारा, बैकुंठपुर ने थाना बैकुंठपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 21 मई 2023 को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वीडियो कॉल किया गया। कॉल रिसीव करते ही स्क्रीन पर एक युवती नग्न अवस्था में दिखाई दी, जिससे घबराकर उन्होंने तुरंत कॉल काट दी।

 

इसके बाद आरोपी ने वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट लेकर अश्लील फोटो प्रार्थी को भेजे और उन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपए की मांग करने लगा। बदनामी के डर से प्रार्थी लगातार दबाव में आ गया और आरोपी के बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 32 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

 

मामले में दर्ज हुआ अपराध

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 168/23 के तहत धारा 388, 420, 120-बी IPC एवं 66(घ) आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

हरियाणा–राजस्थान से दबोचे गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजेश साहू के नेतृत्व में थाना बैकुंठपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। बैंक खातों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए

 

मकसूद उर्फ मक्कू, पिता आजाद, उम्र 28 वर्ष, निवासी पेमा खेड़ा, थाना पुन्हाना, मेवात (हरियाणा)

 

प्रदीप, पिता जगराम चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी तातरपुर, मेवात (हरियाणा)

को मेवात (हरियाणा) एवं अलवर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को 15 दिसंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया।

 

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन लकड़ा, साइबर प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान, प्रधान आरक्षक दीपक पांडे, साइबर आरक्षक अमरेशा नंद एवं आरक्षक दिनेश उके का विशेष योगदान रहा।

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह के वीडियो कॉल या साइबर ब्लैकमेलिंग की स्थिति में घबराएं नहीं, तत्काल पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त