धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार, तोरवा पुलिस की कार्रवाई

✍️ भागीरथी यादव

 

बिलासपुर। शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तोरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धारदार हथियार के साथ घूम रहे दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

मामला थाना तोरवा क्षेत्र का है, जहां पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से कमर में छुपाकर रखे गए तलवारनुमा दो धारदार चाकू बरामद किए गए।

🔹 गिरफ्तार आरोपी:

हर्ष कुकरेजा (20 वर्ष) – साई भूमि कॉलोनी, गुरुनानक चौक, तोरवा

राकेश ध्रुव (33 वर्ष) – वालिया गली, तोरवा

🔹 जप्त सामग्री:

02 नग धारदार तलवारनुमा चाकू

01 एक्टिवा स्कूटी (CG 10 AZ 7497)

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जरूरत पड़ने पर मारपीट के लिए चाकू अपने पास रखते थे।

यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के नेतृत्व में की गई।

थाना प्रभारी अभय सिंह बैस सहित पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को सराहनीय बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।