बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शुरू

 

👌 भागीरथी यादव

 

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के तहत आज मंगलवार सुबह सात बजे से 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया। इस चरण में लगभग 3.7 करोड़ मतदाता कुल 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

 

चुनाव आयोग ने सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए हैं। सीमांचल सहित सभी जिलों में 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस चरण में कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 40,073 ग्रामीण तथा 5,326 शहरी बूथ शामिल हैं।

 

सुबह के समय मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। शाम तक सभी 122 सीटों पर मतदान संपन्न होगा।

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार