
कोरबा। आबकारी उप निरीक्षक (कर्मचारी चयन) विभाग द्वारा जारी मुख्य सूची (Main List) में कोरबा जिले के युवा सूरज का नाम शामिल किया गया है। जारी सूची के पेज–9 पर रोल नंबर 2403183475 के साथ सूरज का चयन OBC वर्ग में हुआ है।

सूची प्रकाशित होने के बाद सूरज के परिजनों और शुभचिंतकों में उत्साह और खुशी का माहौल है। सूरज ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी के दम पर यह सफलता हासिल की है।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सूरज का चयन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करता है कि लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर निरंतर प्रयास किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।
चयन सूची में कुल 90 पदों के लिए चयनित अभ्यार्थियों के नाम शामिल किए गए हैं, जिसमें सूरज का नाम भी प्रमुख रूप से दर्ज है। विभाग ने चयन सूची जारी करते हुए आगे की प्रक्रिया के लिए निर्देश भी जारी किए हैं।
सूरज की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है






