कोरबा नगर निगम को मिला 2.77 करोड़ का विकास पैकेज, वार्ड-31 में नाली, सड़क और स्ट्रीट लाइटिंग सहित कई कार्यों को मंजूरी

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के लिए कुल 2 करोड़ 77 लाख 16 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की मंजूरी के बाद विभाग ने संचालनालय से आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।

 

चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अधोसंरचना मद से जारी इस बजट के तहत वार्ड क्रमांक-31 के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को हरी झंडी मिली है।

 

🔶 स्वीकृत कार्य एवं बजट

 

आर.सी.सी. नाली निर्माण – ₹ 97 लाख 08 हजार

 

सड़क डामरीकरण – ₹ 94 लाख 49 हजार

 

काली मंदिर से आर.पी. नगर शिवाजी नगर मोड़ तक सी.सी. रोड – ₹ 49 लाख 64 हजार

 

आर.पी. नगर में स्ट्रीट लाइटिंग – ₹ 35 लाख 95 हजार

 

 

इन परियोजनाओं के पूरा होने से वार्ड-31 के नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा, जल निकासी व्यवस्था और सुरक्षित रोशनी का लाभ मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने इस बजट स्वीकृति को क्षेत्र के लिए बड़ी राहत बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।