
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। कोरबा डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना में आयोजित योनेक्स–सनराइज 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025-26 का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मास्टर्स वर्ग की यह प्रतियोगिता इस बात का प्रमाण है कि खेल के प्रति जुनून उम्र का मोहताज नहीं होता। खिलाड़ियों की ऊर्जा और प्रतिबद्धता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि कोरबा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलता है और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।
पूर्व मंत्री ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।
यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का जीवंत उदाहरण बनकर उभरी, जिसने कोरबा को एक बार फिर खेल मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित






