एकलव्य स्कूल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बालोद। डौंडी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में गुरुवार को कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सामने आने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान ग्राम रीवागहन खेरथा निवासी विनय कुमार (पिता कामता राम) के रूप में हुई है। बताया गया कि सुबह वह पीटी में शामिल नहीं हुआ। पीटी से लौटे छात्रों ने कमरा नंबर 16 में उसे फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन को सूचना दी गई।

सूचना पर डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सहायक आयुक्त ने भी विद्यालय पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।