स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान : 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

 

सुशील जायसवाल

 

कोरबी/चोटिया।

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं परिवार के समग्र कल्याण को ध्यान में रखते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार, हर दिन हर घर आयुर्वेद” अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

इन शिविरों में महिलाओं को पोषण, प्रजनन स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्तन एवं गर्भाशय कैंसर, बीपी, शुगर जैसी बीमारियों की जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

 

सफल आयोजन के लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें शिविर की तिथि व स्थान निर्धारण, चिकित्सा दल एवं स्टाफ की ड्यूटी, दवाइयों व उपकरणों की उपलब्धता, जन-जागरूकता अभियान, पंचायत, मितानिन, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश शामिल हैं। शिविर उपरांत रिपोर्टिंग व फॉलो-अप की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है।

 

कोरबी ब्लॉक में तैयारियां पूरी

पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोरबी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एच.के. नायक के नेतृत्व में 17 सितम्बर से शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद क्रमवार शिविर इस प्रकार होंगे—

 

18 सितम्बर – ग्राम पंचायत रोदे

 

19 सितम्बर (शुक्रवार) – ग्राम पंचायत फुलसर

 

20 सितम्बर (शनिवार) – ग्राम पंचायत सरमा

 

22 सितम्बर (सोमवार) – ग्राम पंचायत तनेरा

 

23 सितम्बर (मंगलवार) – ग्राम सुखरी ताल

 

24 सितम्बर (बुधवार) – ग्राम बीजाडांड

 

25 सितम्बर (गुरुवार) – ग्राम पंचायत घाघरा

 

26 सितम्बर (शुक्रवार) – ग्राम पंचायत जलके

 

27 सितम्बर (शनिवार) – ग्राम पंचायत अमली बहरा

 

29 सितम्बर (सोमवार) – ग्राम पंचायत पनगवां (समापन)

 

 

अभियान के दौरान अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविरों का लाभ लेने, और विशेषकर दूरस्थ व वंचित वर्ग की महिलाओं को जागरूक कर जोड़ने की अपील की गई है।