एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने निकला आरोपी गिरफ्तार….

✍️ भागीरथी यादव

 

 

धमतरी, 25 सितंबर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3.08 ग्राम चिट्टा और मोबाइल फोन समेत कुल 71,600 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर पीएसआई संदीप अनंत के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी कर विवेक नरसिंग दानी (33), निवासी सुंदरगंज वार्ड, धमतरी को पकड़ा। तलाशी के दौरान 3.08 ग्राम चिट्टा, जिसकी कीमत करीब 61,600 रुपये, तथा करीब 10 हजार रुपये का मोबाइल फोन बरामद हुआ।

मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 228/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए) में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में की गई।