✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोरबा के सिल्वर जुबली वर्ष के अवसर पर जिले में ब्लड डोनेशन वैन के आगमन पर जिला प्रबंध समिति ने कलेक्टर एवं अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। वैन के आगमन पर जिला प्रबंध समिति के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया सहित सदस्य रोहित कश्यप, संतोष सिंह, रेशम, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, श्यामलाल जायसवाल एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को मिठाई का वितरण भी किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि ब्लड डोनेशन वैन के माध्यम से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान एवं रक्त संग्रहण अभियान को गति मिलेगी। वैन के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सकेगा और जिले में रक्त संग्रहण में वृद्धि होने की उम्मीद है। सोसायटी ने इस सुविधा के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
