मिसिया में प्राथमिक शाला भवन का हुआ उद्घाटन

सुशील जयसवाल

 

 

मिसिया। प्राथमिक शाला भवन मिसिया का उद्घाटन मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, संभागीय संगठन मंत्री राय सिंह मरकाम, जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम सहित जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुरेंद्र कुमार पावले ने की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शमशाद खान, जनपद सदस्य कुंती दिनेश केराम, ब्लॉक उपाध्यक्ष हीरालाल पुलस्त, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष बुधराम मसराम, मनोज कुमार मरावी, कांति कुमार ओडे, पंच, उपसरपंच, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यालय भवन के उद्घाटन से क्षेत्र के विद्यार्थियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा।