दर्री-जमनीपाली में रैली निकालकर मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी

✍️ भागीरथी यादव

 

 

दर्री-जमनीपाली। मुस्लिम समाज द्वारा बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने रैली निकालकर पैगंबर हजरत मुहम्मद ﷺ के जन्मदिवस की खुशी मनाई। रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

रैली दर्री-जमनीपाली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सहित समाज के लोग शामिल रहे। रैली के दौरान लोगों ने धार्मिक नारे लगाए और पैगंबर हजरत मुहम्मद ﷺ के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत भी किया।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को मुस्लिम समुदाय में महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद ﷺ के जीवन, उनके विचारों और मानवता के लिए दिए गए संदेश को याद किया जाता है। समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

रैली के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए। धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह नजर आया। रैली के समापन के बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में शांति, खुशहाली तथा आपसी सौहार्द की कामना की।