“भूतपूर्व कर्मचारियों के हित में बालको प्रबंधन ने बढ़ाया समय, 31 अक्टूबर तक नहीं होगी बेदखली”
Loksadan। बालको प्रबंधन ने भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सम्मान रखते हुए 31 अक्टूबर तक का समय दिया।बालको नगर कॉलोनी में बहुत से ऐसे पूर्व कर्मचारी हैं, जिन्होंने बालको का दिया हुआ मकान अब तक नहीं छोड़ा है। क्योंकि बालको प्रबंधन ने इन सभी के रिटायरमेंट के पैसे की कुछ राशि रोक रखी थी। अस्पताल की सुविधा भी आज तक रुकी हुई है। कुछ दिनों पूर्व बालको में एडमिन हेड के रूप में कैप्टन धनंजय मिश्रा की नियुक्ति हुई। जिसके बाद उनके द्वारा सभी पूर्व कर्मचारियों को उनके घरों से निकालने का अभियान चलाया गया। इस अभियान में शामिल बालको के कर्मचारियों ने सभी भूतपूर्व कर्मचारियों के घरों का बिजली का कनेक्शन एवं पानी कनेक्शन काट दिया, साथ ही सभी के घरों का सीवरेज लाइन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे सभी भूतपूर्व कर्मचारी बेहाल हो गए। सभी कर्मचारी अपने अपने स्तर पर नेताओं से गुहार लगाने का प्रयास करने लगे। बहुत से लोग बालको भाजपा मंडल के पदाधिकारियो से भी मिले, बहुत से लोग पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी से मिले। इसके बाद इसके विरोध में बालको भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी के साथ 28 अगस्त को नगर प्रशासन बालको के कार्यालय पहुंचे। बालको प्रबंधन के अधिकारी कुशाग्र कुमार से मुलाकात कर सभी पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। जिसके उपरांत भी बालको प्रबंधन के एडमिन हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा जी के द्वारा कार्यवाही नहीं रोकी गई। जिसके उपरांत भाजपा बालको नगर मंडल एवं सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा 3 सितंबर को बालको टाउनशिप ऑफिस में तालाबंदी की चेतावनी दी गई। जिसके बाद बालको प्रबंधन ने बालको भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं बालको के सभी जनप्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया। गहन चर्चा के उपरांत कैप्टन धनंजय मिश्रा जी ने सभी की बातों को मानते हुए यह तय किया कि 31 अक्टूबर तक किसी को भी घरों से नहीं निकाला जाएगा। बिजली, पानी एवं सीवरेज का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इस बीच टाउनशिप कार्यालय में क्वाटर छोड़ने संबंधी प्रक्रिया एवं जानकारी के लिए अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। पूर्व कर्मचारियों के बचे हुए पैसों एवं बंद की गई मेडिकल सुविधाओं को शुरू करने के विषय पर भी बैठक के दौरान चर्चा हुई। आज की बैठक के दौरान बालको एडमिन हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा कुशाग्र कुमार , विजय वाजपेई , बालको भाजपा से पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल। सुमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव , जयनंद राठौर, संपत यादव , तरुण राठौर जी, चेतन मैत्री , रजत खूंटे जी, सत्येंद्र दुबे , राकेश सोनी, अर्चना रुणीझा , रेणु प्रसाद , राजा शर्मा , ए आर नारायण, माहेश्वरी गोस्वामी , निखिल मित्तल , लखन लाल चंद्रा एवं अन्य कार्यकर्ता एवं उपस्थित रहे।
🪐 आज का राशिफल (4 सितम्बर 2025 गुरुवार )
लोकसदन। 1. मेष (Aries) आज आपके लिए कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का सही परिणाम मिलने की संभावना है। परिवार में भी सुखद माहौल बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन संतोषजनक रहेगा, परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। 👉 शुभ रंग: लाल 👉 शुभ अंक: 9 2. वृषभ (Taurus) आज का दिन आपके लिए आराम और आत्मचिंतन का रहेगा। कामकाज में मन कुछ कम लग सकता है, लेकिन पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे। 👉 शुभ रंग: सफेद 👉 शुभ अंक: 6 3. मिथुन (Gemini) आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। 👉 शुभ रंग: हरा 👉 शुभ अंक: 5 4. कर्क (Cancer) आज आपको परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके लिए लाभकारी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष सफलता लाने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। 👉 शुभ रंग: सिल्वर 👉 शुभ अंक: 2 5. सिंह (Leo) आज का दिन आपके लिए करियर में नई राह खोल सकता है। आपको अपने कार्यों के लिए सराहना मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 👉 शुभ रंग: सुनहरा 👉 शुभ अंक: 1 6. कन्या (Virgo) आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी असहमति हो सकती है। संयम बनाए रखें। 👉 शुभ रंग: हरा 👉 शुभ अंक: 7 7. तुला (Libra) आज आपके सामाजिक संपर्क मजबूत होंगे। नए संबंध आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। 👉 शुभ रंग: नीला 👉 शुभ अंक: 6 8. वृश्चिक (Scorpio) आज आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 👉 शुभ रंग: गाढ़ा लाल 👉 शुभ अंक: 8 9. धनु (Sagittarius) आज का दिन भाग्य का पूरा साथ देगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा और निवेश से लाभ होगा। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए दिन उत्तम है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। 👉 शुभ रंग: पीला 👉 शुभ अंक: 3 10. मकर (Capricorn) आज आपको थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। किसी पुराने मित्र से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है। संयमित रहें। 👉 शुभ रंग: काला 👉 शुभ अंक: 4 11. कुंभ (Aquarius) आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों और परिवार का सहयोग रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। धन के मामले में दिन लाभकारी रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 👉 शुभ रंग: आसमानी 👉 शुभ अंक: 7 12. मीन (Pisces) आज का दिन आपके लिए शांति और संतोष लेकर आएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन फलदायी है। 👉 शुभ रंग: हल्का नीला 👉 शुभ अंक: 9 ⭐ आज किस राशि के लिए सबसे शुभ दिन ⭐ 👉 धनु (Sagittarius) और सिंह (Leo) राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। धनु राशि वालों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और नई उपलब्धियों की संभावना है। सिंह राशि के जातकों को करियर और सम्मान के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। —