महासमुंद में बैरियर तोड़कर भागे गांजा तस्कर रायपुर में दबोचे गए, डायल 112 को मारी टक्कर

✍️ भागीरथी यादव

 

 

रायपुर।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महासमुंद में बैरियर तोड़कर फरार हुए थे और रायपुर में पुलिस से बचने के लिए डायल 112 की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन विधानसभा पुलिस की मुस्तैदी से दोनों को धर दबोचा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद पुलिस ने विधानसभा थाना पुलिस को सूचना दी थी कि एक सफेद रंग की किया कार (क्रमांक MH 46 CV 2841) संदिग्ध सामान के साथ रायपुर की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। इस दौरान कार सवार आरोपियों ने महासमुंद में पुलिस बैरियर को तोड़ दिया था।

सूचना मिलते ही विधानसभा थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक प्रफुल्ल परीक्षा के नेतृत्व में टीम ने रिंग रोड नंबर 3 पर घेराबंदी की। जैसे ही कार को रोका गया, आरोपियों ने तेज़ रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए डायल 112 की पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार की रफ्तार धीमी हुई और पुलिस ने चारों ओर से घेरकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राकेश गुप्ता (निवासी ठाणे जिला) और अमित सिंह (निवासी रायगढ़, महाराष्ट्र) बताए। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनकी गाड़ी से 35 किलो से अधिक गांजा बरामद किया।

पुलिस की पुष्टि

विधानसभा सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपी गांजा तस्करी में शामिल थे। उन्होंने कहा कि गांजा कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था, इस संबंध में पुलिस की टीम गहन जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

👉 पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

  • Related Posts

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया आरक्षक

        रायपुर। सूखे नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही विभाग के एक आरक्षक को अवैध मादक पदार्थ बेचते हुए गिरफ्तार किया है। इस घटना के सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु बर्मन (34) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रायपुर में पदस्थ था। वह मूल रूप से कबीरधाम जिले का निवासी है और पुलिस लाइन स्थित जनता कॉलोनी में रह रहा था। ऐसे हुई कार्रवाई पुलिस को 11 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मठपारा क्षेत्र में नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे एक व्यक्ति एक्सिस वाहन (CG-04-PW-1372) में बैठकर चिट्टा (हेरोइन) बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्लास्टिक की पुड़िया में रखा लगभग 1 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), सहायक पुलिस आयुक्तों तथा थाना टिकरापारा और आजाद चौक की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सोर्स से डेस्टिनेशन तक जांच पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। मादक पदार्थ कहां से आया और किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, इसकी एंड-टू-एंड जांच की जा रही है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।

    CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला: अब डिजिटल होगी 12वीं की कॉपियों की जांच, ‘ऑन स्क्रीन मार्किंग’ सिस्टम लागू

      रायपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया को हाई-टेक बनाते हुए कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए On Screen Marking System (OSMS) अपनाने का निर्णय लिया है। अब शिक्षकों को हाथ में पेन लेकर नहीं, बल्कि कंप्यूटर स्क्रीन पर कॉपियां जांचनी होंगी। कैसे काम करेगा नया सिस्टम? डिजिटल स्कैनिंग: छात्रों की फिजिकल उत्तरपुस्तिकाओं को हाई-क्वालिटी में स्कैन कर सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। कंप्यूटर पर मार्किंग: परीक्षक लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन पर कॉपियां देखकर वहीं अंक दर्ज करेंगे। मार्किंग स्कीम: जांच पूरी तरह से बोर्ड द्वारा निर्धारित सॉफ्टवेयर आधारित मार्किंग स्कीम पर आधारित होगी। छात्रों और बोर्ड को होने वाले बड़े फायदे त्रुटिहीन परिणाम: डिजिटल सिस्टम से अंकों की गिनती में होने वाली मानवीय भूल (Human Error) की संभावना खत्म हो जाएगी। जल्द आएंगे नतीजे: कॉपियों को एक शहर से दूसरे शहर भेजने का समय बचेगा, जिससे रिजल्ट जल्दी घोषित हो सकेंगे। पारदर्शिता: हर कॉपी का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा, जिससे पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) और क्रॉस-चेकिंग की प्रक्रिया और भी सटीक और आसान हो जाएगी। स्टेप मार्किंग का लाभ: सॉफ्टवेयर यह सुनिश्चित करेगा कि छात्र को उसके द्वारा लिखे गए सही स्टेप्स और लॉजिक के पूरे अंक मिलें। भविष्य की योजना CBSE ने संकेत दिए हैं कि यदि 12वीं कक्षा में यह प्रयोग सफल रहता है, तो आगामी सत्रों में कक्षा 10वीं की कॉपियों की जांच भी इसी आधुनिक ‘ऑन स्क्रीन’ तरीके से की जाएगी।  

    अन्य खबरे

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान