
✍️ भागीरथी यादव
नई दिल्ली/रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद जारी ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, रवि मित्तल की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग में सीपीआर के पद पर पदस्थ हैं।

रवि मित्तल वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनका मूल निवास उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर कस्बे के कटारमल मोहल्ले में है। उनका जन्म 13 जून 1993 को हुआ था। उनके पिता डॉ. केसी मित्तल एक प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं, वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।
उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को प्रशासनिक स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
