
✍️ भागीरथी यादव
कोटा (बिलासपुर)। थाना कोटा क्षेत्र में मारपीट की गंभीर घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मोहन पांडे (52 वर्ष), पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद पांडे, निवासी करगी खुर्द कोरी पारा, हाल मुकाम गनियारी भादम, के साथ गांव के ही राजाराम साहू (21 वर्ष) एवं उसके अन्य साथियों ने मिलकर लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।
इस हमले में गंभीर रूप से घायल मोहन पांडे की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
घटना में शरद कौशिक, निवासी ग्राम गनियारी, भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम की मौजूदगी में साक्ष्य संकलन सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच जारी है।
