
✍️ भागीरथी यादव
विद्यार्थियों की परीक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए “वीर वाणी: युवा नेतृत्व” भाषण प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता आगामी 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, लेकिन 12वीं कक्षा की पुनः परीक्षा घोषित होने के कारण आयोजन समिति ने यह निर्णय लिया है।
कार्यक्रम के संयोजक मो. इमरान अली (वीर नारायण सिंह यूथ क्लब) ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता को फिलहाल टालना आवश्यक समझा गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि वे अपनी बोर्ड परीक्षाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करें और बेहतर परिणाम हासिल करें।
संयोजक ने यह भी बताया कि “वीर वाणी: युवा नेतृत्व” भाषण प्रतियोगिता की नई तिथियों की घोषणा जून माह में की जाएगी।
आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों और संबंधित संस्थानों से सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
