महतारी वंदन योजना: अब ई-केवाईसी पूरी तरह निःशुल्क, CSC और आंगनबाड़ी के जरिए मिलेगी सुविधा

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा जिले में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए राहत भरी खबर है। शासन के निर्देशानुसार अब 30 जून 2026 तक सभी पात्र लाभार्थियों का ई-केवाईसी (e-KYC) कार्य पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा।

यह सुविधा जिले के चिन्हांकित सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया CSC-व्हीएलई (VLE) और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न की जाएगी।

📌 क्या है खास

सभी CSC/चॉइस केंद्रों में लैपटॉप और बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध

हितग्राहियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा

CSC-व्हीएलई को प्रति कार्य ₹9.84 कमीशन सीधे बैंक खाते में मिलेगा

📄 क्या लेकर जाएं

आधार कार्ड

महतारी वंदन योजना की पंजीयन आईडी

👉 खास बात यह है कि ई-केवाईसी के लिए किसी भी प्रकार की फोटोकॉपी या प्रिंटआउट की आवश्यकता नहीं है।

📞 सहायता के लिए संपर्क

यदि किसी हितग्राही को योजना से संबंधित समस्या या शिकायत हो, तो वे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

8085190563

7828183048

इसके अलावा, अपनी पंजीयन आईडी की जानकारी के लिए हितग्राही अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से भी संपर्क कर सकते हैं।

👉 प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि समय सीमा से पहले अपना ई-केवाईसी जरूर पूर्ण कर लें, ताकि योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।