
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। जिले के लिए गर्व का विषय है कि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रविन्द्र कुमार पाराशर को छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके इस महत्वपूर्ण चयन से कोरबा सहित पूरे प्रदेश के अधिवक्ता समुदाय में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
श्री पाराशर लंबे समय से न्यायिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे अपनी सशक्त पैरवी, निष्पक्ष छवि, ईमानदारी और व्यापक अनुभव के लिए अधिवक्ता जगत में विशेष पहचान रखते हैं। उनके नेतृत्व में बार काउंसिल के कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
श्री पाराशर का यह चयन न केवल कोरबा जिले के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि पूरे प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
