
*शिविर में कम उपस्थिति को* *लेकर जिला पंचायत* *सदस्य विद्वान, गरजे!*
*सुशील जायसवाल*
*कोरबा, कोरबी जलके* :-7 मई 2026/सुशासन तिहार के तहत आज ग्राम जलके में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में सबसे पहले मंच से ही अपने उद्बोधन में जिला पंचायत सदस्य विद्वान सी मरकाम, ने वन विभाग के खिलाफ घोर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि सुशासन तिहार में ग्रामीणों की कम उपस्थिति को लेकर वन विभाग को आज तेंदूपत्ता खरीदी नहीं करनी थी उन्होंने कहा जब जनता ही शिविर नहीं आएगा तो कार्यक्रम कैसे सफल होगा !
शिविर में राजस्व, पंचायत, , खाद्य, और वन विभाग द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व ही अधिक भार होने से अतिथियों का मंच अचानक बैठ गया लेकिन समय को देखते हुए मंच को सुधार लिया गया!

सुशासन तिहार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, ने कहा कि आज सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जलके, में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन रखा गया है जिससे आप लोगों की उपस्थित से ही सुशासन तिहार सफल होगा उन्होंने यह भी कहा कि आकांक्षी कोरबा जिला शिक्षा स्वास्थ्य सहित अनेको विभाग के योजनाओं का पहुंच विहिन गांव में शासकीय भवन पेयजल स्वास्थ्य सड़क बिजली की समस्या का निदान किया जा रहा है! वहीं भीषण गर्मी से पेयजल समस्या शुरू हो गई है, विधायक मरकाम ने पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम की ओर इशारा करते हुए यह भी कह डाला कि हमारे बीच मंच पर जिम्मेदार अधिकारी आसीन डिप्टी कलेक्टर वा कलेक्टर उपस्थित हैं , नशा के खिलाफ उन्होंने कहा कि आज के बच्चे व समाज नशे की ओर जा रहे हैं शिक्षा पर पुरजोर बल देते हुए कहां की ग्रामीणों को शिक्षित होना अत्यंत जरूरी है
विधायक मरकाम ,ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि वन विभाग को सुशासन तिहार कार्यक्रम के दिन हरा सोना कहे जाने वाला तेंदूपत्ता तोड़ने हितग्राहियों को शासन का लाभ उठाने हेतु एक दिन के लिए तेंदूपत्ता खरीदी बंद कर देना चाहिए तभी सुशासन तिहार सफल होगा!
इसके पश्चात कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह ने कहा कि जन समस्या निर्माण शिविर छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जन कल्याणकारी पहल है उन्होंने इस अभियान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की मंशा है कि गांव गरीब और किसान को योजनाओं का लाभ सीधे उनके गांव में ही उपलब्ध कराया जाए !
पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़ ,ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा सुशासन तिहर 2026 के अंतर्गत जन समस्या निवासियों का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन 10 जून तक निरंतर जारी रहेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश की मुख्यिया विष्णु देव साय ,की मनसा रूप या पहल की गई है जिसका उद्देश्य आम जनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है !
तत्पश्चात जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी तंवर, ने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने इस अभियान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की मंशा है कि गाँव, गरीब और किसान को योजनाओं का लाभ सीधे उनके गाँव में ही उपलब्ध कराया जा रहा है जिसका उन्होंने ग्रामीणों से लाभ उठाने की अपील की!
जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के एस डी एम मनोज बंजारे, ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम जलके, में आयोजित यह शिविर सरकार की जनकेन्द्रित सोच का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी छोटे-बड़े कार्य के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि शिविरों के माध्यम से समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का या तो निराकरण होगा अथवा निराकरण न होने की स्थिति में कारणों की स्पष्ट जानकारी आवेदक को दी जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने जनता से अपील की !
जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सीईओ जयप्रकाश डडसेना,ने बताया कि जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 525,आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 96 आवेदन का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का परीक्षण उपरांत निराकरण किया जायेगा। शिविर में कई विभागों से हितग्राहियों को अतिथियों के द्वारा राशन कार्ड, एवं जॉब कार्ड का वितरण किया गया।
,इस अवसर पर सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने एकजुट होकर ग्रामीण विकास की दिशा में सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई ! इस मौके पर पसान , तहसीलदार वीरेंद्र सिंह श्याम, एवं , फूल कुंवर पावले ,, श्रीमती ममता पुहूप, सरपंच फुलेश्वरी नरेंद्र राज जलके, जनपद सदस्य कुंती दिनेश केराम कोरबी, सरपंच राजूराम मरावी सरपंच शिवकुमार उईके सरमा सरपंच प्रमिला सरवन कुमार तनेरा , सरपंच सुशीला शत्रुघ्न पठारी हरदेवा, सरपंच धर्मपाल सिंह पनगवां सरपंच चंद्र प्रताप सिंह सहित राकेश जयसवाल, जितेंद्र सिंह ठाकुर मोतीराम कोराम सचिव , दलभंजन सिंह उईके एवं आसपास की जनप्रतिनिधि व पंचगढ़ सहित,गीता देवी सेनहा, एवं आसपास के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि ,विभागीय अधिकारी, सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
